---Advertisement---

Joshimath landslide: तीन जोनों में बांट खतरनाक भवन आज होंगे ध्वस्त, 4 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

Joshimath landslide: जोशीमठ नगर को जिला प्रशासन ने खतरनाक ,बफर तथा सुरक्षित तीन जोनों में बांटकर खतरनाक भवनों का आज 10 जनवरी से ध्वस्तीकरण किया जाएगा। उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ नगर को आपदा बहुल क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इस कारण समूचे नगर क्षेत्र में समस्त प्रकार की निर्माण गतिविधियों पर तत्काल ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 10, 2023 12:48 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Joshimath landslide: जोशीमठ नगर को जिला प्रशासन ने खतरनाक ,बफर तथा सुरक्षित तीन जोनों में बांटकर खतरनाक भवनों का आज 10 जनवरी से ध्वस्तीकरण किया जाएगा।

उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ नगर को आपदा बहुल क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इस कारण समूचे नगर क्षेत्र में समस्त प्रकार की निर्माण गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक भी लगा दी गई है। 

लगभग 30% जोशीमठ हुआ बुरी तरह प्रभावित

चमोली जिले के जोशीमठ नगर में भूधंसाव के कारण लगभग समूचे नगर के 600 भवनों में या तो बड़ी बड़ी दरारें आ गईं हैं या तो प्रभावित हुए हैं। जिसके कारण लगभग 4000 नागरिकों को जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूधंसाव के कारण और भूस्खलन की आशंकाओं को देखते हुए जोशीमठ नगर को जिला प्रशासन द्वारा क्रमशः खतरनाक,बफर तथा सुरक्षित श्रेणी के तीन जोनों  में बांट दिया है। इसके साथ ही इस समूचे नगर क्षेत्र में समस्त प्रकार की निर्माण गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक भी लगा दी गई है और इस नगर को आपदा बहुल क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि खतरनाक श्रेणी में चिन्हित हो चुके भवनों का आज 10 जनवरी से ध्वस्तीकरण करना आरंभ कर दिया जाएगा।

आपको बता दें गृह मंत्रालय द्वारा गठित एक अधिकारियों की टीम ने जोशीमठ का निरीक्षण कर पाया है कि भूधंसाव के कारण लगभग 30% भाग बुरी तरह प्रभावित है। इस आशय की एक रिपोर्ट विशेषज्ञों की एक कमेटी शीघ्र ही प्रधानमंत्री कार्यालय को सौंपेगी।

ये भी पढें: Joshimath दौरे से लौट CM Dhami ने लगाई निर्माण कार्यों पर रोक, बोले-पहाड़ों की सहनशक्ति क्षमता जांचेंगे

पीएम मोदी की दृष्टि में प्रतिक्षण की गतिविधि

आपको बता दें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपदा प्रभावित जोशीमठ पर निरंतर जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्र्धानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जोशीमठ में निरंतर हो रहे बचाव तथा राहत कार्यों पर व्यक्तिगत रूप से पल पल दृष्टि रखी जा रही है और इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से समस्त प्रकार की सहायता राज्य को को देने का आश्वासन दिया गया है। सीएम धामी के अनुसार एनडीआरएफ की एक टीम खतरनाक भवनों के ध्वस्तीकरण को लेकर जोशीमठ पहुंच गई है और मात्र उन्हीं भवनों का ध्वस्तीकरण किया जाएगा जो विशेषज्ञों द्वारा खतरनाक श्रेणी की घोषित किया गया है। उन्होंने बताया सुरक्षित स्थानों पर बनाए गए राहत शिविरों में पहुंचाए गए प्रभावित लोगों के पास निरंतर राहत सहायता और सामान्य सुविधाओं को पहुंचाया जा रहा है। 

ये भी पढें: PM Modi ने की CM Dhami से बात, Joshimath संकट को लेकर केंद्र देगा पूरा साथ   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026