---Advertisement---

kanjhawala Case: CCTV फुटेज में 2 लोगों का खुलासा होने पर रोहिणी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से किए सवाल, दर्ज हुए 14 लोगों के बयान

kanjhawala Case: दिल्ली के कंझावला केस को लेकर पुलिस अपनी छानबीन कर रही है। इस मामले में आज सोमवार को आरोपियों की रोहिणी कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। कोर्ट ने इन छह आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। बता दें कि पहले पुलिस ने इस मामले में दीपक ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 9, 2023 7:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

kanjhawala Case: दिल्ली के कंझावला केस को लेकर पुलिस अपनी छानबीन कर रही है। इस मामले में आज सोमवार को आरोपियों की रोहिणी कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। कोर्ट ने इन छह आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। बता दें कि पहले पुलिस ने इस मामले में दीपक खन्ना, कृष्ण, मिथुन, अमित, मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आशुतोष और अंकुश के नाम सामने आने के बाद उनको भी गिरफ्तार किया गया।

आरोपी आशुतोष की जमानत याचिका लगाई गई

बताया जा रहा है कि कोर्ट में आरोपी आशुतोष के वकील ने जमानत याचिका लगाई और कहा गया कि “मेरी गलती सिर्फ इतनी है कि मैंने पुलिस को बिना बताए कार पार्क कर दी थी।” इसके बाद पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी आशुतोष के रोल की जांच की जा रही है और उसकी जमानत का विरोध किया गया है। पुलिस का कहना है कि “जरूरत पड़ी तो अगले कुछ दिनों में आशुतोष को फिर से हिरासत में लिया जा सकता है। इसके अलावा गूगल टाइमलाइन से भी जांच की जा रही है।”

Also Read- KANJHAWALA मामले में पुलिस ने क्यों छुपाया राज, 3 साल पहले गांजे की सप्लाई करते हुए पकड़ी गई थी निधि

नई सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों का खुलासा

कंझावला मामले को लेकर पुलिस ने नई सीसीटीवी फुटेज दिखाई है। जिस में सामने आया है कि एक्सीडेंट होने के बाद थोड़ी दूर पर गाड़ी रुकी और उसमें से 2 लोग भी उतरे। दो लोग गाड़ी से नीचे उतरने के बाद देखते हैं और फिर गाड़ी भगा कर ले जाते हैं। इसकी बात पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर देखा गया कि दो लोग गाड़ी को खींचते हुए नजर आए हैं। अब इन 2 लोगों को लेकर कोर्ट के जज ने सवाल किया हैं। पुलिस ने इस मामले में कहा है कि अभी उन दोनों लोगों की पहचान की जा रही है। बता दें कि इस मामले में अभी तक 14 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।

Also Read- 11000 से ज्यादा की छूट पर मिल रही है 35KM की माइलेज देने वाली ये ELECTRIC CYCLE, ऑफर का तुरंत उठाएं फायदा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026