---Advertisement---

Mohammad Shami: मोहम्मद शमी ने पाकिस्तानी ट्रोलर्स को दिया करारा जबाव, कहा मुझे भारत में सजदा करने से कोई नही रोक सकता

Mohammad Shami:मोहम्मद शमी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए है। आपको बता दें कि हाल ही में हुए विश्व कप में अपने प्रर्दशन से तहलका मचा दिया था। मोहम्मद शमी ने विश्व कप के सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके थे। वहीं टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 14, 2023 5:45 अपराह्न

Mohammad Shami
Follow Us
---Advertisement---

Mohammad Shami:मोहम्मद शमी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए है। आपको बता दें कि हाल ही में हुए विश्व कप में अपने प्रर्दशन से तहलका मचा दिया था। मोहम्मद शमी ने विश्व कप के सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके थे। वहीं टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। आपको बताते चले कि विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में पांचवा विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी घुटने टेक कर जमीन पर बैठ गए थे। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस इशारे को अलग तरीके से लिया। वहीं अब मोहम्मद शमी ने इसका जबाव दिया है।

क्या कहा मोहम्मद शमी ने

मोहम्मद शमी को एक इटंरव्यू में इस बारे में पूछा गया कि एक मैच के दौरान  आप घुटने टेक कर जमीन पर बैठ गए थे। फिर पाकिस्तान से एक सोशल मीडिया पोस्ट आया जिसमे लिखा था कि शमी एक भारतीय मुस्लिम हैं। वह सजदा(प्रार्थना) करना चाहते हैं, लेकिन वह भारत में ऐसा करने से डरते हैं। इस पर शमी ने जबाव देते हुआ कहा कि अगर कोई सजदा करना चाहता है, तो कौन रोकेगा? मैं किसी को भी अपने धर्म से नहीं रोकूंगा , आप भी किसी को नही रोक सकते। अगर मुझे सजदा करना होगा तो मैं करूंगा। इसमे दिक्कत क्या है? उन्होंने कहा कि मैं  गर्व से कहता हूं कि मैं एक मुसलमान हूं। मैं गर्व से कहता हूं कि मैं एक भारतीय हूं।

मैं गर्व से कहता हूं कि मैं एक भारतीय हूं

शमी ने कहा कि मुझे कोई समस्या होती तो मैं भारत में नहीं रहता। अगर मुझे सजदा करने के लिए किसी की अनुमति लेने की जरूरत है। तो मैं यहां कयों रहूं। मैंने सोशल मीडिया पर भी उन बेतुका बयानों को देखा है। क्या मैंने कभी जमीन पर सजदा किया है। मैंने पहले भी पांच विकेट लिए है। लेकिन क्या मैंने कभी सजदा किया है। उन्होंने कहा कि मैं हर मंच पर ऐसा करूंगा। मुझे कोई नही रोक सकता है। कुछ लोग अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वह किसी से प्रेम नही करते।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

कल का मौसम 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Bullet Train

सितम्बर 20, 2026

Rain Alert 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 20, 2026