---Advertisement---

MP CM: भाजपा विधायक दल की बैठक में ऐलान, मोहन यादव के पास होगी मध्य प्रदेश की कमान

MP CM: मध्य प्रदेश में बंपर जीत के बाद सोमवार को भाजपा ने मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। भोपाल में विधायक दल की बैठक में इस नाम पर सभी सहमत हुए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 11, 2023 4:43 अपराह्न

MP CM
Follow Us
---Advertisement---

MP CM: भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी है। इस तरह से शिवराज सिंह चौहान अब मुख्यमंत्री पद से दूर हो गए हैं। भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा का स्पीकर नियुक्त किया है।

मध्य प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री

इसके साथ ही विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया है कि मध्य प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री होंगे। इनमें जगबीर देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला का नाम शामिल है। बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्ममंत्री का ऐलान हो चुका है। ऐसे में अब राजस्थान में मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करना बाकी है।

भोपाल में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक

मध्य प्रदेश के भोपाल में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में चुने गए सभी विधायकों के साथ पर्यवेक्षक भी मौजूद हैं। भाजपा ने मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना है।

इन नामों पर हो सकती है चर्चा

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा, प्रह्लाद सिंह पटेल, सुमेर सिंह सोलंकी, कैलाश विजयवर्गीय और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम मुख्यमंत्री बनने के दावेदारों में शामिल हैं। हालांकि, चार बार राज्य की कमान संभालने वाले शिवराज सिंह चौहान का नाम सबसे आगे चल रह है।

पर्यवेक्षक करेंगे मुख्यमंत्री का चयन

आपको जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा सांसद डॉ. के लक्ष्मण और पार्टी नेता आशा लाकड़ा भोपाल भाजपा ऑफिस में पहुंच गए हैं। इस बैठक में भाजपा के चुने गए सभी 163 विधायकों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

चुनाव में भाजपा की रणनीति

3 दिसंबर को चुनावों के नतीजे आने के बाद से एक हफ्ते का समय बीत चुका है। मगर भाजपा मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई है। इस बीच शिवराज सिंह चौहान को लेकर कहा गया कि उन्हें इस बार कोई अन्य जिम्मेदारी दी जा सकती है। यहां पर आपको बता दें कि भाजपा ने शिवराज को चुनाव प्रचार में आगे रखा, मगर वो चुनाव का चेहरा नहीं थे। ऐसे में कई बागियों के होने के बाद भी किसी तरह की गुटबाजी सामने नहीं आई और चुनाव परिणामों में भाजपा का कमल खिल उठा।

भाजपा को मिली थी प्रचंड जीत

मालूम हो कि मध्य प्रदेश में 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित हो गया था। 230 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए 163 सीटों पर कब्जा किया था। वहीं, कांग्रेस पार्टी को 66 सीटों पर ही जीत हासिल हुई थी। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान हुआ था। एमपी के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया था कि इस बार 77.15 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं, इसमें डाक मतपत्रों को जोड़ दिया जाए तो ये आंकड़ा 77.82 फीसदी पर पहुंच जाता है। साल 2018 की तुलना में ये आंकड़ा 2.19 फीसदी अधिक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026