---Advertisement---

कैसे फैलाएगा Pakistan अब आतंकवाद की दशहत…पहले Dawood, फिर अबू कासिम कश्मीरी और अब Hafiz Saeed गैंग का मास्टरमाइंड Abu Qatal खत्म

Hafiz Saeed: भारत का मोस्ट वांटेड लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अबू कताल पाकिस्तान में मारा गया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक शनिवार शाम को हुए हमले में उसकी मौत हो गई। उसने भारत में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया था। जिसके चलते एनआईए ने उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की थी।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 16, 2025 11:41 पूर्वाह्न

LeT terrorist Hafiz Saeed Abu Qatal killed in Pakistan
Follow Us
---Advertisement---

Hafiz Saeed: पाकिस्तान पूरी दुनिया में आतंकियों की पनाहगाह के तौर पर जाना जाता है। इसकी जड़ें अब उखड़ने लगी हैं। पिछले कुछ सालों में Pakistani Terrorist को उनके सुरक्षित इलाकों में ही ढेर किया जा रहा है। एक के बाद एक अनगिनत गोलियां पाकिस्तानी आतंकियों के शरीर को छलनी कर रही हैं। नतीजतन Pakistan सरकार टेंशन में नजर आ रही है। क्योंकि आतंकी सोच का जो बीज पाकिस्तान ने सालों पहले बोया था, वो पनपने से पहले ही सूख रहा है। जिसकी चिंता अब पाकिस्तान की मौजूदा सरकार के आला मंत्रियों के चेहरों पर साफ नजर आ रही है।

आज सुबह-सुबह जब लोग रमजान के पाक मौके पर सेहरी कर रहे थे, उसी वक्त भारत के मोस्ट वांटेड लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी Abu Qatal और हाफिज सईद को उनके गुनाहों की सजा दी जा रही थी। इसके तुरंत बाद ही पाकिस्तानी मीडिया की ब्रेकिंग न्यूज शहबाज सरकार की दीवारों से टकराकर कह रही थी कि देखो, जिस व्यक्ति को तुमने पाला-पोसा और जिसकी बदौलत तुमने दुनिया में आतंक फैलाया, आज वह तुम्हारे जैसे सरकारी नेताओं के मुंह से हूरों की सलामी पाने की चाहत में भी कुछ कहने से पहले ही अज्ञात हमलावरों की गोलियों की वजह से गेम ओवर का शिकार हो गया।

Hafiz Saeed: लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अबू कताल मारा गया

आपको बता दें कि भारत का मोस्ट वांटेड लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अबू कताल पाकिस्तान में मारा गया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक शनिवार शाम को हुए हमले में उसकी मौत हो गई। उसने भारत में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया था। जिसके चलते एनआईए ने उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो यह खूनी खेल पाकिस्तान के झेलम में खेला गया। जिसमें अज्ञात हमलावरों ने अबू कताल पर हमला कर उसका खेल खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के दौरान आतंकी Hafiz Saeed भी अबू कताल के साथ मौजूद था।

क्या मारा गया Hafiz Saeed?

पत्रकार स्मिता प्रकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि, ”क्या मर गया हाफिज सईद?”

मालूम हो कि हाफिज सईद मुंबई हमले का मास्टरमाइंड रहा है। इस आतंकी हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा घायल हुए थे। इसके अलावा 9 जून को आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर हमला किया था। इस हमले का मास्टरमाइंड भी अबू कताल ही था। Abu Qatal साल 2023 में राजौरी हमले के लिए भी जिम्मेदार था। वह जम्मू-कश्मीर में हुए कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड भी था।

मारे गये Pakistani आतंकवादियों के नाम

मालूम हो कि पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने दो दर्जन से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है। 11 अक्टूबर 2023 को दाऊद मलिक, शाहिद लतीफ को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाते हुए मार गिराया। 29 सितंबर 2023 को मुहम्मद रियाज, जिया उर रहमान को मार गिराया गया। 21 सितंबर 2023 को खालिस्तानी आतंकी सुखदुल सिंह को अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया।

बता दें कि 8 सितंबर 2023 को अबू कासिम कश्मीरी को अज्ञात हमलावरों ने पकड़ लिया। घटना में उसकी मौत हो गई। 1 अगस्त 2023 को सरदार हुसैन आरैन की हत्या कर दी गई। 4 मार्च 2023 को सैयद नूर शालोबर की हत्या कर दी गई। 20 फरवरी 2023 को अज्ञात हमलावरों के हमले में बशीर अहमद पीर की मौत हो गई।

जानकारी हो कि 27 फरवरी 2023 को सैयद खालिद रजा की हत्या की खबर पाकिस्तानी मीडिया ने दी। 14 फरवरी 2023 को अय्याज अहमद अहंगर की मौत की खबर आई। 19 नवंबर 2022 को हरविंदर सिंह संधू की हत्या कर दी गई। इसके अलावा 1 मार्च 2022 को जहूर मिस्त्री के मारे जाने की खबर सुर्खियों में रही। अब पाकिस्तानी आतंकी अबू कताल के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही उसके चाचा Hafiz Saeed के भी अज्ञात हमलावरों द्वारा मारे जाने की आशंका है।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi के प्यार को लेकर बड़ा खुलासा! Ravi Shankar Prasad ने बताया बरेली से वियतनाम तक की Secret कहानी, Video देख छूट जाएगा पसीना

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026