---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद क्या बदले पेट्रोल-डीजल के भाव? यहां देखें अपडेट

Petrol and Diesel Price: देश की तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए पेट्रोल और डीजल के दामों को जारी कर दिया है। आप घर बैठे आसानी से नए रेट पता कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 4, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol and Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच भारत में तेल कंपनियों ने मंगलवार (4 अप्रैल) के लिए पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel Price) के भाव अपडेट कर दिए हैं। जानिए आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें।

यहां देखें Petrol and Diesel Price

राज्यपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरू101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
हैदराबाद109.6697.82
जयपुर108.6293.84
पटना107.2494.04
नोएडा96.6589.82
गुरुग्राम97.0189.88

300 से अधिक दिन बीत गए मगर नहीं बदले रेट

आपको बता दें कि देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए थे। ऐसे में देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार है। वहीं, अधिकतर शहरों में डीजल के दाम 90 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बने हुए हैं। मालूम हो कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुए 300 से अधिक दिन बीत चुके हैं, मगर इसके बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें: 7th Pay Commission: DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान, नए फाइनेंशियल ईयर पर सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात

क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी जारी

वहीं, दूसरी तरफ, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम तेजी से ऊपर की ओर जा रहे हैं। फिलहाल ब्रेंट क्रूड ऑयल करीब 85 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बना हुआ है। इसके साथ ही ­WTI क्रूड ऑयल की कीमत लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल पर बनी हुई है। कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच भारतीय बाजार में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।

रोजाना अपडेट होते हैं Petrol and Diesel Price

अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत जानने के लिए आपको बस एक SMS करना होगा। एचपीसीएल के कस्टमर्स हैं तो आपको HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की ताजा कीमत की जानकारी आपके पास आ जाएगी। डीलर कोड आपको आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएंगे। अगर इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP <Dealer Code> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस कर दें। अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP<Dealer Code> लिखकर 9223112222 पर SMS कर दें। इसके  बाद आपके पास नए रेट की जानकारी आ जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026