---Advertisement---

Anantnag Encounter: अनंतनाग में सेना की कार्रवाई से आतंकियों के छूटे पसीने, भागते हुए तस्वीरें आईं सामने

Anantnag Encounter: जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर आई है। यहां सेना की कार्रवाई से डर के कारण आतंकियों के भागने की तस्वीरें सामने आ रही है। सेना आतंकियों पर लगातार ड्रोन से बमबारी कर रही है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 16, 2023 10:41 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 16, 2023 12:52 अपराह्न

Anantnag Encounter
Follow Us
---Advertisement---

Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों की बीच मुठभेड़ लगातार 4 दिन से जारी है। हाल में मुठभेड़ वाली जगह की तस्वीरें आई हैं। जहां आतंकी सेना की कार्रवाई से डर कर भाग रहे हैं। सेना ने इलाके को चारो तरफ से घेर रखा है और ड्रोन के माध्यम से आतंकियों पर मोर्टार फेंके जा रहे हैं। सेना लगातार आतंकियों पर ड्रोन से हमला कर रही है और बम फेंक रही है। ऐसा लगता है सेना जल्दी ही इस ऑपरेशन को खत्म करना चाहती है और आतंकियों को मार गिराना चाहती है। 

सेना ने की आतंकियों की घेराबंदी

बता दें कि जम्मू कश्मीर से गुरुवार को खबर आई थी कि यहां सेना के एक जवान और शहीद हो गए हैं। जिन्हें मिलाकर अब तक सुरक्षाबलों के 4 जवान शहीद हो चुके हैं। इन शहीद जवानों में से एक का शव एनकाउंटर के दौरान लापता हो गया। जिस कारण उसकी उस समय पुष्टि नहीं की। लेकिन अब सुरक्षाबलों ने पुष्टि कर दी है कि अब तक 4 जवान शहीद हो चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ सेना के जवानों ने आतंकियों की घेराबंदी की हुई है और सेना की तरफ से लगातार फायरिंग की जा रही है।

3 सैन्य अफसर हो चुके हैं शहीद

गौरतलब है कि मंगलवार को सेना को आतंकियों के बीच शुरू हुई इस मुठभेड़ में इससे पहले तीन बड़े सैन्य अफसर, कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीश धोंचक और डीएसपी हुमायूं बट भी शहीद हो गए थे। तीनों अफसरों के शवों का गुरुवार को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कर्नल मनप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया था। जहां उनके 6 साल के बेटे ने उन्हें फौजी की ड्रेस पहन कर सलामी दी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026