---Advertisement---

PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज, देशवासी इस एप के जरिए भेज सकते हैं पीएम को शुभकामनाएं

PM Modi 73 साल के हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर से लोग प्रधानमंत्री को दे रहे हैं बधाइयां

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 17, 2023 10:43 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 17, 2023 12:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 73 साल के पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के इस मौके पर देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही है। हर कोई प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहा है। अगर आप भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई देना चाहते हैं। तो उनके नमो ऐप के द्वारा प्रधानमंत्री को बधाई दे सकते हैं।


‘एक्सप्रेस योर सेवा अभियान’ की हुई शुरूआत


मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष पर बीजेपी ने नमो ऐप के जरिए ‘एक्सप्रेस योर सेवा अभियान’ की शुरूआत की है। इस अभियान को शुरू करने का मकसद नागरिकों को देश सेवा के लिए प्रेरित करना है।


नमो ऐप के जरिए दें पीएम को बधाई


वहीं बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर साल करोड़ों भारतीय शुभकामनाएं देना चाहते हैं। लेकिन उनको समझ नहीं आता, कि आखिरकार वह अपना संदेश प्रधानमंत्री तक कैसे पहुंचाएं? इसीलिए इस साल नमो ऐप का इस्तेमाल करके देशवासी अपनी शुभकामनाएं वीडियो मैसेज के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचा सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक जन्मदिन की शुभकामनाओं का मैसेज पहुंचाने के लिए देशवासियों को इस ऐप को डाउनलोड करना होगा। जब ये ऐप डाउनलोड हो जाए। तो ऐप पर लोगों को शुभकामनाओं के सभी वीडियो, ग्रीटिंग वीडियो कॉल पर दिखाई देंगे। तो बस यही से वह अपने देश के प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दे सकते हैं।


‘सेवा का उपहार’ के तहत दें पीएम को तोहफा


इसके साथ ही बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि नमो ऐप के यूजर्स हो या फिर कार्यकर्ता, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के तोहफे के तौर पर ‘सेवा का उपहार’ के तहत राष्ट्र के प्रति अपना सेवा भाव भी व्यक्त कर सकते हैं।

इन विडियोज के जरिए दें पीएम को बधाई

बीजेपी की तरफ से कुछ प्वाइंट्स जारी किए गए हैं जिसके आधार पर एप यूजर्स प्रधानमंत्री को वीडियो मैसेज भेज सकते हैं। जैसे कि आत्मनिर्भर के ऊपर यूजर्स वीडियो बनाकर ऐप पर शेयर कर सकते हैं। तो वही रक्तदान पर भी वह वीडियो बनाकर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दे सकते हैं। इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान और लोकल टू वोकल के ऊपर भी वीडियो बनाकर वह प्रधानमंत्री को नमो एप के जरिए भेज सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026