---Advertisement---

फ्रांस के बाद UAE दौरे पर पहुंची PM Modi, क्राउन प्रिंस नाहयान ने इस खास अंदाज में किया स्वागत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय फ्रांस यात्रा के बाद अब UAE की यात्रा पर हैं। थोड़ी देर में वह आबू धाबी पहुंचेंगे। आइए आपको बताते हैं उनके इस दौरे का पूरा शेड्यूल।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 15, 2023 10:25 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 15, 2023 12:13 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे को खत्म करने के बाद आज (15 जुलाई, शनिवार) संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर पहुंचे हैं। जहां अबू धाबी एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी अपने इस दौरे पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मिलेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते भी होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे हैं।

PM मोदी के कार्यक्रम का शेड्यूल

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, PM करीब 11:30 बजे यूएई पहुंचें है। अब दोपहर 2:10 बजे उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जहां प्रतिनिधिमंडल वार्ता होगी। इसके बाद दोपहर 3:20 बजे लंच होगा और शाम 4:45 बजे PM मोदी भारत के लिए रवाना हो जाएंगे।

कई मुद्दों पर चर्चा संभव

विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार ‘भारत-यूएई की समग्र सामरिक साझेदारी सतत रूप से मजबूत हो रही है और प्रधानमंत्री की यात्रा ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सुरक्षा, फिनटेक, रक्षा और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में इसे गहरा बनाने के रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।’

वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा

बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों पक्षों को वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा करने का अवसर मिलेगा जो खासतौर पर सीओपी -28 की यूएई की अध्यक्षता और G20 की भारत की अध्यक्षता के परिप्रेक्ष्य में अहम है। यूएई G20 सम्मेलन में विशेष आमंत्रित देश है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते है

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mathura Viral Video

मार्च 3, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 3, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 3, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 3, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 3, 2026

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF

मार्च 3, 2026