---Advertisement---

चांद पर भारत की मौजूदगी के सबूत छोड़ रहा Chandrayaan-3 का ‘प्रज्ञान’ रोवर, अशोक स्तंभ और ISRO के अमिट निशान बनाए

Chandrayaan-3: ISRO ने बताया कि रोवर प्रज्ञान जैसे-जैसे वह अपनी यात्रा पर आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे चांद पर अशोक स्तंभ और इसरो के निशान छपते जाएंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 24, 2023 3:27 अपराह्न

Chandrayaan-3
Follow Us
---Advertisement---

Chandrayaan-3: चांद पर बड़ी सफलता के बाद चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के विक्रम लैंडर में मौजूद रोवर प्रज्ञान अब बाहर आ गया है। बाहर आते ही रोवर ने खोजबीन भी शुरू कर दी है। ISRO ने रोवर के चांद पर उतरने की कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं।

लैंडिंग के करीब ढाई घंटे बाद ‘प्रज्ञान रोवर’ लैंडर से बाहर आया। टचडाउन से उड़ी धूल के पूरी तरह से हटने के बाद ही ISRO ने विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर को बाहर निकाला। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद यही ISRO का बड़ा और अगला कदम था।

चांद पर भारत की मौजूदगी के सबूत

यहां बड़ी बात ये है की प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) ने चांद पर भारत की मौजूदगी के सबूत भी छोड़े हैं। ISRO के मुताबिक, रोवर प्रज्ञान लैंडर विक्रम से बाहर आ गया है और उसने चांद पर अशोक स्तंभ और इसरो के निशान छोड़ दिए हैं।

प्रज्ञान अब 14 दिन तक चांद पर रहकर स्टडी करेगा और डेटा कलेक्ट करके लैंडर विक्रम को भेजेगा। यहां से सभी जानकारियां धरती पर बैठे ISRO (Indian Space Research Organisation) के साइंटिस्टों को भेजी जाएंगी। जहां, इस पर रिसर्च होगी।

ISRO-अशोक स्तंभ के निशान बना रहा रोवर

ISRO ने बताया कि जैसे-जैसे रोवर प्रज्ञान आगे बढ़ रहा है, वह चंद्रमा की सतह पर अशोक स्तंभ और ISRO के निशान छोड़ रहा है। प्रज्ञान के पहियों पर ISRO और अशोक स्तंभ के निशान बने हैं, इसलिए जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा यह चंद्रमा की सतह पर ये निशान छोड़ेगा। इसमें रोवर के एक तरफ के पहियों पर ISRO का निशान और दूसरी तरफ के पहियों पर अशोक स्तंभ का प्रतीक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026