---Advertisement---

Punjab: प्रदूषण रहित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मान सरकार प्रयत्नशील, जनता के हित में लिए ये फैसले

Punjab: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने प्रयास करती नजर आई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान किए हैं। इसी बीच सरकार लोगों को बुनियादी सहुलतें, साफ-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 6, 2023 10:55 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने प्रयास करती नजर आई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान किए हैं। इसी बीच सरकार लोगों को बुनियादी सहुलतें, साफ-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया कराने के लिए प्रयत्नशील है। राज्य को प्रदूषण मुक्त करने के लिए मान सरकार ने पराली जलाने पर भी अहम कदम उठाया। इसी बीच अब स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा है कि राज्य सरकार लोकहित में फैसले ले रही है।

स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव पर कहीं बात

स्थानीय निकाय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर को घरेलू स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव रिपेयर आदि कराया जाए। इसके अलावा चारों तरफ साफ-सफाई सार्वजनिक स्थानों और सार्वजनिक शौचालय को भी साफ सुथरा रखा जाए। मंत्री ने कहा कि “सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया कराना है। इसके लिए उन्होंने कमिश्नर नगर निगम और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर को लोगों की समस्याएं सुनने के लिए कैंप लगाने और उनका निपटारन करने के लिए आदेश दिए हैं।

बैठक में लिए गए कई फैसले

पंजाब के लोगों को सुविधाएं देने के लिए कल 5 जनवरी को म्युनिसिपल भवन सेक्टर 33 चंडीगढ़ में विभाग संबंधित बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। कहा गया कि शहरी क्षेत्रों में हो रही अवैध निर्माण एक चिंता का विषय है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए और अवैध निर्माण के विरुद्ध तुरंत कार्यवाही करने के लिए कहा गया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों, पार्कों को साफ सुथरा किया जाए और वहां पर गैरकानूनी तारों को हटाने का भी आदेश दिया है।

Also Read- PUNJAB NEWS: मान सरकार ने पूरा किया मुफ्त बिजली का वादा, करीब 2 लाख किसानों को लाभ

बैठक में मौजूद संबंधित विभाग अधिकारी

इस मीटिंग में प्रमुख सचिव स्थानीय निकाय, डायरेक्टर स्थानीय निकाय, स्थानीय कमिश्नर नगर निगम और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर के साथ-साथ स्थानीय सरकार विभाग के उच्च अधिकारी शामिल हुए। जन सबको राज्य के लोगों को बुनियादी सहुलत, साफ सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया कराने के लिए निर्देश दिए गए।

Also Read- DELHI MAYOR ELECTION: मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए वोटिंग, चुनावों के बीच कांग्रेस का बड़ा ऐलान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026