---Advertisement---

Rajasthan News: चुनाव से पहले Gehlot सरकार ने किए 74 IAS इधर से उधर, 15 नए जिलों के OSD नियुक्त

Rajasthan News: राजस्थान की गहलोत सरकार ने चुनावी साल में नया दांव चलते हुए 19 नए जिलों की घोषणा की थी। इसके साथ ही उनकी प्रशासनिक व्यवस्था के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। उसी कड़ीं में 74 IAS अधिकारियों के तबादले के कदम सरकार ने उठाया है। जिसमें 15 नए जिलों में ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 15, 2023 11:14 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान की गहलोत सरकार ने चुनावी साल में नया दांव चलते हुए 19 नए जिलों की घोषणा की थी। इसके साथ ही उनकी प्रशासनिक व्यवस्था के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। उसी कड़ीं में 74 IAS अधिकारियों के तबादले के कदम सरकार ने उठाया है। जिसमें 15 नए जिलों में फिलहाल कलेक्टर की जगह पर एक विशेष प्रशासनिक अधिकारी (OSD) की तैनाती की गई है।

4 नए जिलों में OSD की नियुक्ति टली

बता दें कार्मिक विभाग से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक फिलहाल जयपुर तथा जोधपुर से 2-2 अलग- अलग जिलों को बनाया गया था। उनके लिए 4 विशेषाधिकारियों की नियुक्ति नहीं की गईं हैं। इसके साथ साथ गहलोत सरकार ने आयुक्त रवि जैन की जगह जोगाराम जयपुर विकास प्राधिकरण का आयुक्त नियुक्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक रवि जैन को लेकर जयपुर के नामचीन बिल्डरों ने सीएम गहलोत को शिकायत दी थी । जिसके कारण ही IAS की सूची को रोक दिया गया था। लेकिन किसी वरिष्ठ अधिकारी के बचाव के कारण प्रक्रिया अटकी हुई थी। वहीं रिश्वत के आरोप में UDH के प्रिंसिपल सेक्रेटरी IAS कुंजी लाल मीणा को गहलोत सरकार ने इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान भेज दिया गया है।

ये भी पढेंःRajasthan Politics: कर्नाटक फतह के बाद कांग्रेस चली अब राजस्थान, क्या रोक सकेगी अंदरूनी घमासान ?

15 नए जिलों के OSD

इधर नए 19 में से 15 नए जिलों के OSD की सूची इस प्रकार है…

बालोतरा- राजेंद्र विजय

सांचौर- हरजी लाल अटल

कुचामन- डीडवाना- नमृता वृष्णि

केकडी- खजान सिंह

कोटपूतली-बहरोड़- शुभम चौधरी

नीम का थाना- पूजा कुमारी पार्थ

गंगापुर सिटी- अंजली राजोरिया

अनूपगढ़- सीताराम जाट

डीग – शरद मेहरा

खैरथल- डॉ ओमप्रकाश बैरवा

फलौदी- जसमीत सिंह संधू

सलुंबर- प्रताप सिंह

शाहपुरा- डॉ मंजू

ब्यावर- रोहिताश्व सिंह तोमर

दूदू – अर्तिका शुक्ला

ये भी पढेंःAtmanirbhar Bharat in Defence: सैन्य महत्व के 928 आइटमों के आयात पर रोक , जानें क्या है अहम वजह

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026