---Advertisement---

लोन डिफॉल्टर्स के लिए RBI ने किया बड़ा एलान, इन शर्तो पर एप्लाई कर सकेंगे अब नया लोन

RBI: आरबीआई की तरफ से बहुत ही राहत वाली सूचना आ रही है। यदि आप कोविड के दौर में बैंकों का लोन, कर्ज न चुका पा सकने के कारण विलफुल डिफॉल्टर की कैटेगरी में आ गए हैं। तो ऐसे कस्टमर बैंकों से बात करके एक बार सेटलमेंट कर सकते हैं। वो 12 महीनों की मोहलत ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 12, 2023 6:10 अपराह्न

RBI
Follow Us
---Advertisement---

RBI: आरबीआई की तरफ से बहुत ही राहत वाली सूचना आ रही है। यदि आप कोविड के दौर में बैंकों का लोन, कर्ज न चुका पा सकने के कारण विलफुल डिफॉल्टर की कैटेगरी में आ गए हैं। तो ऐसे कस्टमर बैंकों से बात करके एक बार सेटलमेंट कर सकते हैं। वो 12 महीनों की मोहलत देकर अपना पैसा निकाल सकते हैं। इस प्रोसेस के बाद वह कस्टमर सेटलमेंट के बाद तय की गई रकम को जमा करके दोबारा लोन लेने योग्य कैटेगरी में आ जाता है। बता दें कोविड काल के दौरान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लोन डिफॉल्टर होने से बचाने के लिए एक मोराटोरियम का एलान किया था। उसके बाद भी लाखों कस्टमर बैंकों के डिफॉल्टर हो गए थे।

RBI का विलफुल डिफॉल्टर नया नियम

कोविडकाल के दौरान विलफुल डिफॉल्टर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी के बाद देश के बैंकों का एनपीए भी बढ़ गया था। इसके बाद भी केंद्र सरकार ने देश की आर्थिक ग्रोथ को सपोर्ट देने के लिए कई कॉरपोरेट लोन माफ कर दिए थे। जिसको लेकर लंबे समय तक राजनीतिक माहौल गर्माता रहा था। ऐसी स्थिति में भारत के रिजर्व बैंक के सामने डिफॉल्ट हो रहे कस्टमरों की संख्या को कम करने के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई थी। अब इतने लंबे समय के बाद आखिरकार केंद्रीय बैंक ने एक समुचित हल निकालते हुए ऐसे डिफॉल्ट कस्टमर्स को बड़ी राहत दे दी है। जिन्हें लोन का सेटलमेंट कर एक साल का कूलिंग पीरियड प्रदान किया गया है। इस कदम से माना जा रहा है कि कम से कम छोटे लोन डिफॉल्टर को इससे बाहर निकाला जा सकता है।

इसे भी पढ़ेः AAP की महारैली कर CM Kejriwal ने भरी हुंकार, अध्यादेश कोे बताया ‘तानाशाही’

सिबिल स्कोर को लेकर थी चिंता

एक सवाल को लेकर काफी लोगों की चिंता का सबव था कि क्या ये जो सेटेलमेंट के बाद कूलिंग पीरियड का मौका दिया गया है। क्या बावजूद इसके क्रेडिट सिबिल स्कोर पर भी इसका असर दिखेगा? क्यों कि बैंक तो अंतिम रूप से कस्टमर का सिबिल स्कोर देखकर ही तय करते हैं कि नए लोन का अप्रुवल किया जाए या नहीं। क्या आरबीआई के इस प्रोसेस से सेटेलमेंट के बाद इस ठप्पे से निजात मिलेगी? RBI ने इस गुत्थी को सुलझाने में सफलता पा ली है। उसका कहना है कि यदि कोई डिफॉल्टर 12 महीने के कूलिंग पीरियड में पूरा सेटलमेंट कर देता है, तो इसके बाद वह फिर से नया लोन पाने के योग्य हो जाएगा। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अब लोन एप्लीकेशन देने वालों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा अथवा बैंक अप्रूवल देने में ज्यादा आनाकानी नहीं करेंगे।

इसे भी पढेंः Covid Pandemic Report: जांचकर्ताओं ने किया चीन की साजिश का भंडाफोड़, जानें सेना से वुहान लैब में कैसे लीक हुआ कोरोना वायरस?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026