---Advertisement---

Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर बना इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Republic Day 2023: हिंदुस्तान में आज 74वां गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा । इस आयोजन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबसे पहले ध्वजारोहण किया और उसके बाद परेड का कार्यक्रम शुरू हुआ। आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 26, 2023 11:19 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Republic Day 2023: हिंदुस्तान में आज 74वां गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा । इस आयोजन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबसे पहले ध्वजारोहण किया और उसके बाद परेड का कार्यक्रम शुरू हुआ। आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी भी दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं कर्तव्यपथ पर पीएम मोदी ने दोनों का स्वागत किया है। इस समय कर्तव्यपथ पर परेड शुरू हो चुका है सेना के जवान अपना – अपना पराक्रम दिखा रहे हैं। पीएम मोदी ने सबसे पहले वॉर मेमोरियल में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी, इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी नजर आए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली परेड की सलामी

आज का गणतंत्र दिवस भारत के लिए बहुत खास है क्योंकि इतिहास में यह पहली बार है कि किसी आदिवासी महिला राष्ट्रपति ने ध्वजारोहण किया हो और परेड की सलामी ली हो । आपको बता दें कि भारतीय परंपरा के अंतर्गत सुबह 10:30 बजे के करीब राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया और उसके बाद सेना के जवानों ने 21 तोपों की सलामी दी और राष्ट्रगान संपन्न हुआ । इस बार की सलामी भारतीय फील्ड गन से दी गई जिसनें 25 पाउंडर बंदूक की जगह ली , जो हमारे रक्षा क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है । वहीं कई हेलीकॉप्टर कर्तव्यपथ पर मौजूद दर्शकों पर फूल की वर्षा भी कर रहे हैं।

Also Read: UP News: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी को कोर्ट ने सुनाई सजा, एक साल की जेल और 10000 जुर्माना

परेड में न्यू इंडिया की झलक

आपको बता दें कि कर्तव्यपथ का नाम अभी कुछ समय पहले ही बदला गया है । इससे पहले इस जगह का नाम राजपथ था । आज के परेड में न्यू इंडिया से जुड़ी चीजों को दिखाया जाएगा । राज्यों की झाकियों में सांस्कृतिक चीजों को प्रदर्शित किया जाएगा।

Also Read: Union Budget 2023 में सरकार रोजगार को देगी प्राथमिकता, PLI स्कीम के तहत बड़ी राशि हो सकती है आवंटित

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026