---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 के IND vs PAK मैच में Rohit Sharma भूले टॉस का सिक्का, देखें मज़ेदार वीडियो

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK: इस दौरान एक मजेदार दृश्य देखने को मिला, जिसमें भारतीय कप्तान Rohit Sharma टॉस का सिक्का भूल गए।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 9, 2024 9:58 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK मैच के टॉस के दौरान Rohit Sharma और Babar Azam
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एक जबरदस्त मैच न्यूयॉर्क में खेला जा रहा है। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है और भारत की ओर से कप्तान Rohit Sharma और Virat Kohli बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।

आपको बता दें, इस जबरदस्त मुकाबले से पहले बारिश के कारण टॉस में आधे घंटे की देरी हुई थी। टॉस 7.30 के बजाय 8 बजे हुआ। हालांकि इस दौरान एक मजेदार दृश्य देखने को मिला, जिसमें भारतीय कप्तान Rohit Sharma टॉस का सिक्का भूल गए।

पैंट की जेब में चेक करने लगे सिक्का

दरअसल, बारिश के बंद होने के बाद भारतीय कप्तान Rohit Sharma और पाकिस्तानी कप्तान Babar Azam टॉस करने के लिए आए। इस दौरान टॉस का सिक्का रोहित को दिया गया था, जो उन्होंने अपने पैंट के जेब में रखा था। लेकिन जब उनसे फिल्ड पर खड़े रवि शास्त्री ने कहा कि रोहित शर्मा सिक्का उछालिए, तो वह शॉक होकर बाबर से मांंगने लगे और फिर अपने जेब में ढूढने लगे। यह मजेदार वीडियो इस दौरान कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बाबर के गेंदबाजी का फैसला कर रहा पाकिस्तानी गेंदबाजों को मदद

आपको बता दें, टॉस जीतकर बाबर आज़म ने गेंदबाजी का फैसला लिया है और उनका यह फैसला उनके लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। मैच में जहाँ बल्लेबाजों को गेंद को खेलने में कठीनाई हो रही है, वहीं गेंदबाजों को विकेट मिलने में आसानी हो रही है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दूबे, हार्दिक पांड्या, रवीन्द्र जाडेजा, अक्षर पटेल, जस्प्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, उस्मान खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026