---Advertisement---

Santokh Singh Death: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, CM मान ने ट्वीट कर जताया दुख

Santokh Singh Death: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली “भारत जोड़ो यात्रा” इस समय पंजाब में है। इस यात्रा के दौरान पंजाब के जालंधर जिले से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। बता दें कि, कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे वहां उनकी अचानक से ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 14, 2023 10:55 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Santokh Singh Death: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली “भारत जोड़ो यात्रा” इस समय पंजाब में है। इस यात्रा के दौरान पंजाब के जालंधर जिले से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। बता दें कि, कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे वहां उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, परंतु वहां उनका निधन हो गया।

फगवाड़ा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

चौधरी संतोख सिंह ने 14 जनवरी 2023 को फगवाड़ा के विर्क अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। रिपोर्ट के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा में चलते समय उनकी दिल की धड़कन तेज हो गई जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया‌ और वहां उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री भगवत मान ने जताया दुख

सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने भी ट्वीट करके दुख जताया, “उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोष सिंह चौधरी के सम्यक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

Also Read: Indian Railways: त्यौहार के मौके पर भारतीय रेल ने 314 ट्रेनों को किया रद्द, सफर से पहले यहां देखें अपडेटेड लिस्ट

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी किया ट्वीट

इसी के साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट कर निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट के जरिए लिखा कि, “आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।”

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का ट्वीट

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन पर दुख जताते हुए लिखा कि, “हमारे सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ है। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।”

लोक सभा स्पीकर ने दी संवेदनाएं

लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने भी ट्वीट कर संवेदनाएं दी, उन्होंने लिखा कि, “जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

Also Read: फेस्टिवल को खास बनाने के लिए Makar Sankranti पर बनाएं Til Khichdi Recipe, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 5, 2026

Gurgaon Viral Video

जून 5, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 5, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 5, 2026

Donald Trump

जून 5, 2026

Mahua Moitra

जून 5, 2026