---Advertisement---

SBI ने नए साल से पहले अपने ग्राहकों को दिया झटका, अब लोन लेना हुआ और महंगा- जानें पूरी खबर

SBI ने नए साल से पहले अपने ग्राहकों को दिया झटका, अब लोन लेना हुआ और महंगा

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 16, 2023 9:16 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 17, 2023 3:30 अपराह्न

state bank of India
Follow Us
---Advertisement---

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने नए साल से पहले अपने ग्राहको को तगड़ा झटका दिया है। बैंक ने उधार दरें बढ़ा दी हैं। अब बैंक से लोन लेना और किश्त चुकाना महंगा हो जाएगा। नई दरें 15 दिसंबर से लागू हो गई है। एसबीआई ने अपने अधिकतर टेन्योर पर 5 से 10 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा हुआ है। बैंक के उधार दर की एमसीएलआर में बढ़ोतरी 8 प्रतिशत से 8.85 प्रतिशत के बीच है। इसका मतलब यह है कि आम लोगों के लिए होम लोन , कार लोन, पर्सनल लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। ऋण, जैसे होम लोन , ऑटो लोन अब महंगा हो जाएगा।

एमसीएलआर में बढ़ोतरी से लोन होगा महंगा

दरअसल एमसीएलआर वह न्यूनतम ब्याज दर है, जिस पर कोई बैंक किसी ग्राहक को लोन दे सकता है। नई दरें लागू होने के बाद एसबीआई से लोन लेना महंगा हो गया है। आपको बता दें कि ओवरनाइट टेन्योर पर अभी मौजूदा रेट 8 पर्सेट ही है। हालांकि इसके अलावा सभी टेन्योर 5 से 10 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा हुआ है। 1 महीने के टेन्योर पर 8.20 प्रतिशत 3 महीने के टेन्योर पर 8.20 प्रतिशत 6 महीने के टेन्योर पर 8.55 प्रतिशत 1 साल के टेन्योर पर 8.65 प्रतिशत 2 साल के टेन्योर पर 8.75 प्रतिशत 3 साल के टेन्योर पर 8.85 प्रतिशत हो जाएगा।

लोन की मासिक किस्तें बढ़ जाएंगी

एमसीएलआर में बढ़ोतरी से सभी तरह के लोन की मासिक किस्तें (ईएमआई) बढ़ जाएंगी। जो ग्राहक वर्तमान में ऋण के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें महंगे ब्याज पर लोन मिलेगा। इसके अलावा जिन ग्राहकों ने ऋण ले रखा है। अगले महीने से उनकी ईएमआई बढ़ जाएगी। वहीं यह ध्यान रखना आवश्यक है कि एमसीएलआर-आधारित ऋणों की अवधी कुछ समय के लिए होती है। जिसके बाद उधारकर्ता के लिए दरों को संशोधित किया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026