---Advertisement---

Jay Shah ने की बड़ी घोषणा, इस समय निकलेगी Team India की Victory Parade, जानें लेटेस्ट अपडेट

फैंस के लगातार मांग के बाद BCCI ने Team India के लिए ट्रॉफी के साथ एक Victory Parade निकालने की भी व्यवस्था की है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जुलाई 3, 2024 2:18 अपराह्न | Updated: जुलाई 3, 2024 5:46 अपराह्न

Team India
Follow Us
---Advertisement---

Team India: T20 World Cup 2024 में दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम ने वर्ल्डकप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। हालांकि मैच 29 जून को हीं खत्म हो गया था, लेकिन भारतीय टीम बारबाडोस में आ रहे तूफान के कारण वहां फंस गई थी। हालांकि अब शहर का तूफान कम हो चुका है और टीम भारत आने के लिए तैयार है। लेकिन, शहर में अभी भी कर्फ्यू लगने के कारण ज्यादातर फ्लाइट्स 7 जुलाई तक कैंसल कर दी गई हैं।

इसलिए, BCCI ने अपने टीम मेट्स के रेस्क्यू के लिए चार्टेड प्लेन भिजवा दिया है, जिससे भारतीय टीम गुरुवार को सुबह दिल्ली में लैंड कर जाएगी। इसके बाद BCCI के सचिव Jay Shah ने घोषणा की है कि भारतीय टीम गुरुवार शाम 5 बजे से को मुंबई में ओपेन बस से Victory Parade निकालेगी।

गुरुवार सुबह होगी पीएम मोदी से मुलाकात

बता दें, भारतीय टीम बारबाडोस से भारत के लिए जल्द हीं रवाना होने वाली है। इसके लिए BCCI ने पहले हीं टीम के लिए एक चार्टेड प्लेन बारबाडोस भेज दिया है। भारतीय टीम के गुरुवार की सुबह नई दिल्ली पहुँचने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद टीम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से मुलाकात करेगी और उसी दिन मुंबई के लिए रवाना हो सकती है।

मुंबई में निकलेगी Victory Parade

भारतीय टीम के दिल्ली में पीएम से मुलाकात के बाद Team India शाम को मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी। जहाँ टीम शाम 5 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम पर रोड शो और Victory Parade करती हुई नज़र आएगी। ऐसा माना जा रहा है कि फैंस के लगातार मांग के बाद BCCI ने टीम के लिए ट्रॉफी के साथ एक Victory Parade निकालने की भी व्यवस्था की है।

यह खबर खुद जय शाह ने दी है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल x पर लिखा, “टीम इंडिया की विश्व कप जीत के सम्मान में Victory Parade में शामिल हों! हमारे साथ जश्न मनाने के लिए 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम इकट्ठा हो जाएं! तारिख सेव कर लें!”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026