---Advertisement---

टीममेट्स को Virat Kohli से अभी भी है बड़ी उम्मीद; क्या लगाने वाले हैं अगले मैच से शतकों का अंबार?

Virat Kohli के फॉर्म को लेकर चिंताएं काफी बढती जा रही है। हालांकि उनके टीम को अपने नंबर 1 बल्लेबाज पर खूब बरोसा है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 14, 2024 5:07 अपराह्न

Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: भारतीय खिलाड़ी Virat Kohli को न्यॉयॉर्क की पिच रास नहीं आई। वह जिस तरह से IPL 2024 में रन बरसा रहे थे, वैसा एक भी परफॉर्मेंस देखने को नहीं मिला। बल्लेबाज ने पिछले तीन मैचों में मात्र 5 रन बनाए, जो भारत के लिए T20 World Cup 2024 में काफी चिंता का विषय है।

नेटिज्न्स का तो मानना है कि Virat Kohli ने अपनी फॉर्म खो दी है या फिर उनको टीम इंडिया में ओपनिंग रास नहीं आ रही है। हालांकि कोहली के टिममेट्स को अभी भी अपने रन मशीन पर पूरा भरोसा है, औऱ हो सकता है, वह अगले तीम मैचों में तीन शतक लगा दें।

कोहली के बारे में बात करने वाला मैं कौन?: Shivam Dube

दरअसल, कोहली के फॉर्म को लेकर चिंताएं काफी बढती जा रही है। हालांकि उनके टीम को अपने नंबर 1 बल्लेबाज पर खूब बरोसा है। इसी कड़ी में स्टार ऑल-राउंडर Shivam Dube से प्रेस कॉन्फेंस के दौरान जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने डायरेक्ट कहा, “मैं विराट कोहली के बारे में बोलने वाला कौन होता हूँ? अगर उन्होंने पिछले तीन मैचों में रन नहीं बनाए हैं तो हो सकता है, अगले तीन मैच में शतक ठोक दें। इस बारे में और बात नहीं करुँगा।”

बता दें, नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पिच पर विराट कोहली के जैसा हीं हाल शिवम दूबे का भी था। लेकिन, पिछले मैच में उन्होंने USA के खिलाफ सूर्य कुमार यादव के साथ अच्छी पारी खेली थी और 31 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी।

रोहित नहीं चाहते कोहली को नंबर 3 पर खेलाना

आपको बता दें, IPL में विराट कोहली का ओपनिंग करते हुए शानदार रिकॉर्ड रहा था, जिस कारण भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चाहते हैं कि वह उसी स्थान पर बैटिंग करें। हालांकि ऐसा नहीं है कि ओपनिंग के लिए टीम के पास कोई ऑप्शन नहीं है। टीम में ओपनर यशस्वी जायसवाल फिलहाल बेंच्ड हैं जो कभी भी उनकी अनुपस्थिति में मैच संभाल सकतें हैं या फिर, विराट को नंबर तीन पर भेजा जा सकता है। लेकिन, इससे टीम की कॉम्बिनेशन बिगड़ जाएगी और भारतीय टीम में चार ऑल-राउंडर की जगह नहीं बन पाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

RBSE 12th Result 2026

मार्च 30, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 30, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 30, 2026

Delhi DoE Result 2026

मार्च 30, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026