---Advertisement---

Pakistan में कथित Baloch नरसंहार के खिलाफ प्रदर्शनकारियों का काफिला Islamabad तक पहुंचा, जानें पूरा मामला

बलूचिस्तान लापता लोगों की राजधानी बन गई है। बीते दिनों पाकिस्तानी सेना पर आरोप लगा है कि उसने डेरा बुगती और केच के बलोचिस्तान क्षेत्रों से आठ और लोगों को बलपूर्वक उठा लिया और एक अज्ञात जगह भेज दिया है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: दिसम्बर 21, 2023 3:24 अपराह्न

सांकेतिक तस्वीर
Follow Us
---Advertisement---

Balochistan Unrest: पाकिस्तान में गिरती अर्थव्यवस्था के बीच गंभीर आर्थिक संकट की खबरें लगातार सुर्खियों में रही हैं। इसी बीच कथित बलोच नरसंहार और गायब होने के खिलाफ प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ एकजुट दिख रहे हैं। आरोप है कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का अत्याचार बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की मानें तो पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान के लोगों में डर पैदा करने के लिए इस प्रांत के लोगों को गायब कर रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने द फ्राइडे टाइम्स के हवाले से कहा है कि, ”पाकिस्तान के डेरा गाजी खान में अधिकारियों ने सैकड़ों लोगों को रोकने की कोशिश की है। बलूच प्रदर्शनकारियों ने इस्लामाबाद में अपने गंतव्य की ओर मार्च किया।”

पाकिस्तान में कथित बलूच नरसंहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी

वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर डाले एक पोस्ट में लिखा, ”सैकड़ों बलूच प्रदर्शनकारियों ने अपने क्षेत्र में कथित नरसंहार के खिलाफ इस्लामाबाद की ओर मार्च किया, लेकिन उन्हें शहर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। महिलाओं और बच्चों सहित कई प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उनके साथ क्रूरतापूर्वक दुर्व्यवहार किया। बलूच कार्यकर्ता महरंग बलूच को गिरफ्तार कर लिया गया।”

एकजुट हो रहे हैं बलूचिस्तान समर्थक

आपको बता दें कि हाल ही में बलूच रिपब्लिकन पार्टी के प्रेसिडेंट ब्राहमदाग बुगती का बड़ा बयान सामने आया था। ब्राहमदाग बुगती ने कहा था कि, “पाकिस्तान आर्मी बलूचिस्तान में ह्यूमन राइट्स वॉयलेशन की सुनामी बरपा रही है। हवाई हमले किए जा रहे हैं, गैस छोड़ी जाती है। बलूचिस्तान लापता लोगों की राजधानी बन गई है। हम पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते।” मालूम हो कि ब्राहमदाग, बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाब अकबर बुगती के पोते हैं। मालूम हो कि पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन बलों पर लगातार आरोप लगते रहे हैं।

आपको बता दें कि बीते दिनों पाकिस्तानी सेना पर आरोप लगा है कि उसने डेरा बुगती और केच के बलोचिस्तान क्षेत्रों से आठ और लोगों को बलपूर्वक उठा लिया और एक अज्ञात जगह भेज दिया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कथित बलोच नरसंहार और गायब होने के खिलाफ लॉन्ग मार्च डेरा इस्माइल खान के बाद इस्लामाबाद की तरफ कूच कर गया। रास्ते में बलूचिस्तान समर्थक बड़ी संख्या में रैली से जुड़ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026