---Advertisement---

UP Legislative Council Election: Akhilesh Yadav की बड़ी अग्नि परीक्षा, कल नामांकन करने की अंतिम तिथि

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश के शिक्षक तथा स्नातक क्षेत्र के 5 विधान परिषद सीटों के लिए होने वाला मतदान 30 जनवरी 2023 को प्रातः 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सम्पन्न कराया जाएगा। सभी 5 सीटों के परिणाम 2 फरवरी 2023 को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 11, 2023 5:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश के शिक्षक तथा स्नातक क्षेत्र के 5 विधान परिषद सीटों के लिए होने वाला मतदान 30 जनवरी 2023 को प्रातः 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सम्पन्न कराया जाएगा। सभी 5 सीटों के परिणाम 2 फरवरी 2023 को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन की अंतिम तिथि कल 12 जनवरी है। 13-15 जनवरी तक प्रत्याशियों के नामांकन की जाँच की जाएगी। जबकि 16 जनवरी 2023 को प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापसी का अंतिम दिन होगा।

ये भी पढें: UP LEGISLATIVE COUNCIL ELECTION: 30 जनवरी को होगा 5 MLC सीटों के लिए मतदान, 2 फरवरी को घोषित होंगे परिणाम

अब दोंनों दलों की सेनाएं सजी

आपको बता दें भाजपा पहले ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। जिसमें उसने अपने 3 प्रत्याशियों को वापस अवसर प्रदान किया है जबकि 2 प्रत्याशियों को प्रथम बार अवसर दिया है। भाजपा तो सभी सीटों पर विजयी होने का अधिकार जता रही है। अब जब समाजवादी पार्टी ने भी अपने सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। तब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष इन चुनावों में विजय प्राप्त करने की बड़ी चुनौती सत्तारूढ़ भाजपा ने रख दी है। वहीं दूसरी ओर उपचुनावों में प्राप्त विजय से सकारात्मक रूप से आश्वस्त है। हालांकि सपा को नेता विपक्ष के लिए कम से कम एक विधान परिषद सीट पर विजय प्राप्त करने की आवश्यकता है। किन्तु पार्टी सभी पांच सीटों को विजय होकर नेता विपक्ष की गरिमा को मज़बूती प्रदान करना चाहती है। आपको ज्ञात हो उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कुल 100 सीटें हैं। जिसमें से सपा के पास मात्र 9 सीटें ही हैं।

भाजपा कर रही सक्रियता से तैयारी

भाजपा की विधानपरिषद चुनावो को लेकर गंभीरता से तैयारी में जुटी है। विधान परिषद की सभी सीटों पर विजय प्राप्त करने के लिए पार्टी अपने वोटर संपर्क अभियान को चलाने जा रही है। जिसमें भाजपा के सांसदों से लेकर विधायक तक सक्रिय रूप से जन संपर्क कर रहे हैं। भाजपा के उपमुख्यमंत्री ने विधान परिषद की समस्त 5 सीटों को विजयी करने का अधिकार जताया है और कहा कि सपा का इन चुनावों में सफाया हो जाएगा। हम ऐसी सटीक रणनीति पर कार्य कर रहे हैं जिससे विपक्षी सपा की सभी रणनीति विफल हो जाएगी। 

आपको बता दें इन 5 विधानपरिषद सीटों के लिए प्रदेश के 39 जिलों के स्नातक मतदाता इन पांच सदस्यों का भविष्य तय करेंगे। इस निर्वाचन में मुख्य टक्कर प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा तथा सपा के मध्य ही होने की संभावना है। सभी 39 जिलों में आदर्श आचार संहिता प्रभाव से लागू है। 

ये भी पढें: UPGIS-2023 के पश्चात आएगा CM Yogi का UP Budget-2023-24, निवेश केंद्रित होगा गजट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran War

जून 28, 2026

Ketan Murder Case

जून 28, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026