---Advertisement---

UP News: यूपी विधानसभा में कई बार स्पीकर रह चुके पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन, पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया शोक

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने आज सुबह प्रयागराज से आवास पर अपनी अंतिम सांसे ली है। पिछले काफी दिनों से वह गंभीर रूप से पीड़ित थे। इसी वजह से आज सुबह करीब 5 बजे 8 जनवरी को प्रयागराज स्थित अपने आवास पर अंतिम ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 8, 2023 10:59 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने आज सुबह प्रयागराज से आवास पर अपनी अंतिम सांसे ली है। पिछले काफी दिनों से वह गंभीर रूप से पीड़ित थे। इसी वजह से आज सुबह करीब 5 बजे 8 जनवरी को प्रयागराज स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के मुताबिक बता दें कि पंडित केशरी 8 दिसंबर को बाथरूम में फिसल गए थे, जिसकी वजह से उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद 30 दिसंबर को उनकी हालत गंभीर होने के बाद प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

7 जनवरी को दोबारा बिगड़ी केशरीनाथ की तबीयत

पंडित केशरी को 5 दिनों के इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी लेकिन फिर दोबारा 7 जनवरी को उनकी तबीयत बिगड़ गई और आज उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। हालत गंभीर होने के चलते आज उनको लखनऊ के एसजीपीआईजी अस्पताल में भर्ती कराया जाना था। अब आज शाम 4 बजे प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

केसरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि “केशरीनाथ त्रिपाठी को उनकी सेवा और बुद्धि के लिए सम्मान दिया जाता था। वह संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उन्होंने यूपी में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की है। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

रक्षा मंत्री ने जताया शोक

इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शोक व्यक्त किया है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है “पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का एक लंबा सार्वजनिक जीवन रहा, इस दौरान उन्होंने बड़ा महत्वपूर्ण योगदान किया। उनकी सहजता सरलता और विद्वत्ता सभी को प्रभावित करती थी। उनके निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है, उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट

बता दें कि केशरीनाथ त्रिपाठी इलाहाबाद हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और संविधान विशेषज्ञ थे। इससे पहले वह यूपी विधानसभा में कई बार स्पीकर का पद भी संभाल चुके हैं। उनके निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “वरिष्ठ राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरीनाथ त्रिपाठी का आज निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।”

Also Read- ड्रग्स और बॉयकॉट बॉलीवुड को लेकर CM योगी के सामने छलका SUNIL SHETTY का दर्द, कहीं यह बड़ी बात

Also Read- TUNISHA SUICIDE CASE: शीजान खान की जमानत की टली सुनवाई, अब इस दिन होगा फैसला

सीएम ने पंडित केशरी के परिवार से पूछा था हालचाल

बता दे कि केसरीनाथ के प्रयागराज में भर्ती होने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके परिजनों से फोन पर बातचीत की थी और हालचाल पूछा था। इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी केसरीनाथ के स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी। केशरीनाथ पहले भी दो बार कोरोना संक्रमित हुए थे। लेकिन दोनों बार ही उनको रिकवर किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026