---Advertisement---

Sonia Gandhi की तबीयत को लेकर आया अपडेट, गंगाराम अस्पताल ने जारी किया बयान

Sonia Gandhi: कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की हेल्थ को लेकर अपडेट जारी किया गया है। सोनिया गांधी इन दिनों सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती है। फेफड़ों से संबंधित समस्या के चलते उनको 4 जनवरी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करना पड़ा था। इसी बीच अब अस्पताल की तरफ ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 6, 2023 8:10 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sonia Gandhi: कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की हेल्थ को लेकर अपडेट जारी किया गया है। सोनिया गांधी इन दिनों सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती है। फेफड़ों से संबंधित समस्या के चलते उनको 4 जनवरी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करना पड़ा था। इसी बीच अब अस्पताल की तरफ से उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी गई है। बताया गया है कि “सोनिया गांधी को फेफड़ों में हुए संक्रमण के कारण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और ठीक हो रही है।”

चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती सोनिया गांधी

अस्पताल की ओर से सोनिया गांधी की हालत को लेकर बताया गया कि “वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन की निगरानी और इलाज के लिए उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है। विभाग के डॉ अनूप बसु और उनकी टीम लगातार देख-रेख कर रही है।” बता दें कि अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी का हाल-चाल पूछने के लिए यात्रा को बीच में छोड़कर दिल्ली वापस आए थे। इसी बीच आज उन्होंने 6 जनवरी को अपनी यात्रा फिर से शुरू की। इस समय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा पहुंच चुकी हैं। राहुल गांधी ने पानीपत में यात्रा के साथ दोबारा जुड़कर समर्थन दिया।

Also Read- पंजाब के युवाओं पर मेहरबान हुई BHAGWANT MAAN सरकार, बेरोजगारों को दिया बड़ा उपहार

सोनिया गांधी के साथ मौजूद रही पुत्री प्रियंका गांधी

भारत जोड़ी यात्रा में सोनिया गांधी की बात करें तो उन्होंने 4 सितंबर को कर्नाटक में यात्रा ज्वाइन की थी। इस दौरान वह राहुल गांधी के साथ पैदल चली। इसी बीच यात्रा में पैदल चलते हुए सोनिया गांधी के जूते का फीता खुला था। फिर फीता बांंधते हुए राहुल गांधी की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। इस दौरान राहुल गांधी अपनी मां के कंधे पर हाथ रखते हुए भी नजर आए थे। सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस दौरान उनके साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रही थी।

Also Read- 200KM की स्पीड से चीते को भी चित करनेआ रही TATA NANO ELECTRIC CAR, जानें किस दिन देगी दस्तक?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026