---Advertisement---

Vikarabad News: Telangana में 19 साल की युवती की खौफनाक हत्या, आंखें फोड़कर दरिंदगी की हदें पार, जानें क्या है पूरा मामला?

Vikarabad News: महिलाओं की दिल दहला देने वाली हत्याओं के देश भर से लगातार मामले आने की बाढ़ सी आ गई है। इसी कड़ी में तेलंगाना से भी एक 19 साल की युवती की वहशियाना तरीके से हत्या करने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। खबर है कि तेलंगाना के विकाराबाद जिले के कदलापुर ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 12, 2023 3:51 अपराह्न

Vikarabad News
Follow Us
---Advertisement---

Vikarabad News: महिलाओं की दिल दहला देने वाली हत्याओं के देश भर से लगातार मामले आने की बाढ़ सी आ गई है। इसी कड़ी में तेलंगाना से भी एक 19 साल की युवती की वहशियाना तरीके से हत्या करने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। खबर है कि तेलंगाना के विकाराबाद जिले के कदलापुर गांव में रविवार 11 जून 2023 को एक 19 साल की युवती रात में अचानक घर से गायब हो जाती है और फिर अगले दिन दोपहर में उस युवती का शव एक तालाब से काफी बुरी हालत में बरामद कर लिया जाता है। शव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ अज्ञात बदमाशों के द्वारा पहले युवती की आंखों को किसी नुकीली वस्तु से फोड़ दिया जाता है और फिर उसके गले को किसी धारदार ब्लेड जैसे हथियार से रेत दिया गया है।

जानें कहां की है घटना

बता दें पुलिस की जानकारी के मुताबिक इस सनसनीखेज वारदात को तेलंगाना के विकाराबाद जिले में अंजाम दिया गया है। मृतका की पहचान जुट्टू शिरिषा के रूप में की गई है। विगत 10 जून 2023 शनिवार की रात को शिरिषा की मां की तबियत खराब होने के कारण पिता ने शिरिषा से खाना बनाने को कहा था। उसके खाना नहीं बनाने को लेकर पिता ने उसे डांट दिया। इसके बाद जब रात में 10-11 बजे के बीच जब सभी परिवारीजन सो गए । उसी दौरान वह चुपचाप बाहर से दरवाजा बंद करके चली गई थी। उसके बाद वह सुबह तक वापस नहीं आई। परिजनों के मुताबिक उन्होंने रात को 1 बजे जब आंख खुली तो उसे घर पर न पाकर काफी देर तक उसकी खोजबीन की थी।

इसे भी पढ़ेः AAP की महारैली कर CM Kejriwal ने भरी हुंकार, अध्यादेश कोे बताया ‘तानाशाही’

सुबह गांव वालों ने दी घटना की जानकारी

घरवालों की जानकारी के मुताबिक दोपहर को गांव की सीमा पर स्थित तालाब में शिरिषा की लाश को तैरते हुए देखा तो गांव वालों ने इसकी परिजनों को सूचना देकर शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद शव की हालत देखकर लोगों की रूह कांप गई। इसके बाद घर वालों पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भेज दिया। उसके बाद पुलिस ने इस हत्या में किसी नजदीकी व्यक्ति का हाथ होने की आशंका जताई है। जिसमें उसने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसने आशा जताई हत्यारे जल्द ही गिरफ्त में होंगे।

इसे भी पढेंः Covid Pandemic Report: जांचकर्ताओं ने किया चीन की साजिश का भंडाफोड़, जानें सेना से वुहान लैब में कैसे लीक हुआ कोरोना वायरस?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026