---Advertisement---

Weather News: कड़कड़ाती ठंड से कांप रहा दिल्ली, इन राज्यों में बरपा मौसम का कहर

Weather News: राजधानी दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी और शीतलहर की दोगुनी मार देखने को मिल रही है। बता दें कि, बीते शुक्रवार को दिल्ली का सबसे सर्द माना गया था। दिल्ली का न्यूनतम तापमान ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 8, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: राजधानी दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी और शीतलहर की दोगुनी मार देखने को मिल रही है। बता दें कि, बीते शुक्रवार को दिल्ली का सबसे सर्द माना गया था। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी फिर शुरू होगी जिसके कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड और भी ज्यादा बढ़ोतरी देखीं जाएगी।

ठंड का ट्रिपल अटैक

बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण गलन बढ़ गई है जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि, दिल्ली का तापमान मसूरी नैनीताल जैसे हिल स्टेशनों से भी नीचे पहुंच चुका है। दिल्ली के कई इलाकों में वहां का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से भी नीचे तक लुढ़क चुका है। इस समय उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। ठंडी, शीतलहर और कोहरे के ट्रिपल अटैक से शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Also Read: CM Bhagwant Mann की पहल लाई रंग, पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर सैन्यकर्मी

हरियाणा और पंजाब में तापमान में भारी गिरावट

इसके साथ हरियाणा और पंजाब में आज भी शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। वहां के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी इसके साथ राज्यों के कई इलाकों में सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा जिससे वहां की विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच जाएगी। बिहार के मौसम की बात की जाए तो, यहां पश्चिमी विशेष पश्चिम का उत्तरी भारत में प्रवेश करेगा जिसके कारण बादलों के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी। मध्य प्रदेश में अगले 2 से 3 दिनों तक ठंड का प्रचंड प्रकोप देखने को मिलेगा।

Also Read: IND vs SL: छक्कों की झड़ी लगाकर Suryakumar Yadav ने लगाया 2023 का पहला T20I शतक, 45 गेंदों में जड़ दिए 100 रन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026