---Advertisement---

Weather Update: ठंड से काप रहा पूरा उत्तर भारत, कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी; जानें अपने राज्य का हाल

Weather Update दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड मौसम विभाग की तरफ से पंजाब में रेड अलर्ट जारी

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 29, 2023 10:57 पूर्वाह्न

Weather update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। वहीं दिल्ली एनसीआर सुबह के वक्त घने कोहरे की चादर से लिपटा हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में 2 जनवरी तक घने से बहुत घना कोहरा जारी रहने का अनुमान लगाया है। उत्तर रेलवे के ताजा अपडेट के मुताबिक राजधानी एक्सप्रेस समेत 12 से ज्यादा ट्रेनें 10 से 12 घंटे की देरी से चल रही हैं।

पंजाब और हरियाणा में रेड अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से पंजाब के कई राज्यों में 31 दिसंबर तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं आज के लिए दिल्ली और हरियाणा के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। गौरतलब है कि विभाग की तरफ से उत्तर भारत के कई राज्यों में 2 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 8.4 के करीब रहा। आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री रहने का अनुमान है।

ठंड का प्रकोप जारी रहेगा

बढ़ती ठंड को देखते हुए नोएडा के गौतम बुद्ध नगर और ग्रेटर नोएडा के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने 29 और 30 दिसंबर को स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि शिक्षक और अन्य कर्मचारी काम करेंगे। मौसम विभाग ने घने कोहरे को देखते हुए एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमे ड्राइवरों को गाड़ी चलाते वक्त फॉग लाइट का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। वहीं यात्रियों को एयरलाइंस और रेलवे के शेड्यूल के बारे में अपडेट रहने के लिए कहा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।       

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 23, 2026

 Punjab News

जुलाई 23, 2026

कल का मौसम 24 July 2026

जुलाई 23, 2026

Jharkhand News

जुलाई 23, 2026