---Advertisement---

Weather Update: मानसून का असर, देश के 23 राज्यों में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, यहां जानें आपके राज्य का हाल

Weather Update: अगले कुछ दिनों तक देश भर में मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान जमकर बारिश होगी। जिससे तापमान में भी कमी आएगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 27, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: कहते हैं कि भगवान जब भी देता है तो छप्पर फाड़ के देता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों भारत में हो रहा है। पहले लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा था और अब बारिश ने लोगों के लिए आफत पैदा कर दी है। दरअसल, इन दिनों भारत में खूब बारिश हो रही है। हो भी क्यों न, भारत में मानसून ने जो दस्तक दे दी है। मानसून की बात करें तो भारत के ज्यादातर राज्यों में मानसून सक्रिय हो चुका है।

गर्मी के बाद मानसून बरपा रहा कहर

मध्य भारत से आगे बढ़ने के बाद अब मानसून उत्तर भारत तक पहुंच चुका है। जिससे ज्यादातर राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से तापमान में तो जरूर कमी आई है, लेकिन कई राज्यों में बारिश लोगों के लिए आफत बनी हुई है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड की बात करें तो बीते कुछ दिनों से यहां भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते भूस्खलन और पड़े गिरने जैसी घटनाएं पेश आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: Barack Obama Remarks: ओबामा पर फूटा निर्मला सीतारमण का गुस्सा, कहा-‘जिन्होंने मुस्लिम देशों पर बरसाए बम, उन पर कैसे करें भरोसा’

भारी बारिश से करोड़ों की संपत्ति को नुकसान

इतना ही नहीं दोनों राज्यों के कई क्षेत्रों में बादल भी फटे हैं। जिससे करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। वहीं, मैदानी इलाकों की बात करें तो भारी बारिश के चलते लोगों को खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, असम जैसे राज्यों में बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जबकि, कई राज्यों में भारी बारिश के चलते जलभराव की समस्या लोगों को पेश आ रही है।

23 राज्यों में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

सोमवार को उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बादल छाए रहे। जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में अगले दो-तीन दिनों के अंदर मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। IMD (India Meteorological Department) के मुताबिक, देश के 23 राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना है। इनमें झारखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का नया ऐलान, अब सड़कों पर नहीं होगा दंगल, कोर्ट में होगी लड़ाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 23, 2026

 Punjab News

जुलाई 23, 2026

कल का मौसम 24 July 2026

जुलाई 23, 2026

Jharkhand News

जुलाई 23, 2026