---Advertisement---

14 दिन बाद क्या धरती पर लौटेगा Chandrayaan-3 ? या चांद पर ही जम जाएंगे Vikram Lander और Pragyan Rover

Chandrayaan-3: भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 अगले 14 दिनों तक चांद पर रिसर्च करेगा। लेकिन, 14 दिनों के बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर का क्या होगा ?

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 24, 2023 6:19 अपराह्न

Chandrayaan-3
Follow Us
---Advertisement---

Chandrayaan-3: भारत ने बुधवार (23 अगस्त) को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है। भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इससे पहले चांद के इस हिस्स में कोई नहीं पहुंच पाया था। भारत की इस कामयाबी की चर्चा हर तरफ हो रही है। रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है।

चांद पर प्रज्ञान रोवर ने शुरू की खोजबीन

चांद की सतह पर विक्रम लैंडर के सफल टचडाउन के बाद, प्रज्ञान रोवर ‘रैंप डाउन’ हुआ और ‘चांद पर सैर’ की, ISRO ने आज (24 अगस्त) इसकी जानकारी दी। बाहर आते ही रोवर ने खोजबीन भी शुरू कर दी है। ISRO ने रोवर के चांद पर उतरने की कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं।

अब अगले 14 दिनों तक, छह पहियों वाला रोवर चंद्रमा की सतह पर मैग्नीशियम, सिलिकॉन, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन सहित कई तत्वों का अध्ययन करेगा। यह चंद्रमा के वातावरण और दिन और रात के चक्र को समझने में भी सहायता करेगा।

14 दिन बाद चंद्रयान-3 का क्या होगा ?

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 14 दिनों के बाद अगले 14 दिनों तक चांद पर रात होगी और चूंकि विक्रम और प्रज्ञान केवल सूर्य में ही काम कर सकते हैं, इसलिए वे वहां निष्क्रिय हो जाएंगे। हालांकि, ISRO वैज्ञानिकों ने सूरज उगने पर इन दोनों के दोबारा जीवित होने की संभावना से इनकार नहीं किया है।

14 जुलाई को लॉन्च हुआ था चंद्रयान-3

बता दें कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) अंतरिक्ष यान ने 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी थी। चंद्रयान-3 को 5 अगस्त को सफलतापूर्वक चंद्र कक्षा में स्थापित किया गया था और आगामी हफ्तों में यह कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं से गुजरा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026