---Advertisement---

पाकिस्तान के मैच से पहले क्यों ट्रेंड कर रहा ‘Bye Bye Pakistan’? देखें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मजेदार मीम्स

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी टीम के T20 World Cup 2024 में अगले स्टेज से बाहर हो जाने के कारण 'Bye Bye Pakistan' भी ट्रेंड कर रहा है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 15, 2024 2:41 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024
Follow Us
---Advertisement---

Bye Bye Pakistan: ICC T20 World Cup 2024 का 30वां मैच आयरलैंड और USA के बीच खेला जाना था। लेकिन, फ्लोरिडा के मैदान में बारिश होने के चलते मैच रद्द हो गया और इसी के साथ वर्ल्ड कप के सुपर-8 में USA क्वालीफाई कर गई औऱ चैंपियन टीम पाकिस्तान बाहर हो गया। यह काफी चौकाने वाली खबर है कि वर्ल्डकप चैंपियन टीम सुपर-8 में नहीं जा सकी। इसके बाद से हीं सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस ‘Bye Bye Pakistan’ वाले मीम्स शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल

इस वर्ल्डकप में रहा है बेहद खराब प्रदर्शन

आपको बता दें, पाकिस्तान टीम का इस वर्ल्डकप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टीम ग्रुप स्टेज में हीं अपना पहला मैच USA से सुपर ओवर में हार गई। इसके बाद टीम भारत से काफी क्लोज मुकाबले में हारकर अपनी किस्मत आयरलैंड को दे दी। यानि अगर आयरलैंड और USA के बीच मुकाबले में आयरलैंड जीत जाती तो पाकिस्तानी टींम के क्वालीफाई करने के चांसेज होते लेकिन ऐसा नहीं होने पर टीम को सुपर-8 के मुकाबले से बाहर होना पड़ा। इसके बाद टीम की सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हो रही है और वर्ल्डकप में अगले स्टेज से बाहर हो जाने के कारण ‘Bye Bye Pakistan‘ को साथ भारतीय फैंस मीम्स बनाकर बाबर की टीम के खूब मजे ले रहे हैं।

बाबर आजम हैं केंद्र बिन्दु

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल इन मीम्स के केन्द्र बिन्दु Babar Azam हैं, जिसे आज खूब ट्रोल किया जा रहा है। इसका कारण भी साफ है कि पाकिस्तानी टीम के कप्तान होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि वह टीम का सही नेतृत्व करें औऱ साथ हीं ध्यान रखें कि किस टीम से खेल रहे हैं औऱ उसके हिसाब से रणनीति बनाएं। लेकिन, बाबर की टीम में रणनीति की कमा साफ दिखती है जिससे उनकी टीम को काफी घाटा होता है और दूसरी टीमों के रणनीति के सामने फेल हो जातें हैं। हालांकि टीम का एक मैच अभी भी बाकि है जो आयरलैंड के साथ रात 8 बजे से खेला जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026