---Advertisement---

क्या Kangana Ranaut और Chirag Paswan के फिल्मी जोड़े को मिलेगी मंत्री पद पर जगह? हाथों में हाथ डाले स्पॉट हुए दोनों

Kangana Ranaut को हाल में Chirag Paswan के हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया है। दोनों ही मंत्री पद को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 7, 2024 5:19 अपराह्न | Updated: जून 8, 2024 11:50 पूर्वाह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने के बाद कंगना रनौत अब (Kangana Ranaut) राजनीती में भी कूद गई हैं। बीजेपी ने एक्ट्रेस को हिमाचल प्रदेश की लोकसभा सीट मंडी से चुनाव में उतारा था जिसमें जीत हासिल करने के बाद अब वह सांसद बन गई हैं। राजनीती में कदम रखने के बाद एक्ट्रेस आए दिन किसी न किसी बड़े नेता से मिलती नजर आ रही हैं। इसी बीच अब उनकी चिराग पासवान संग एक वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। जिसमें वह दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले दिख रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है और क्या दोनों को मंत्री पद पर जगह मिलेगी या नहीं।

चिराग पासवान संग हाथों में हाथ डाले स्पॉट हुईं Kangana Ranaut

इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें, एक्ट्रेस कंगना लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात करती और उनके हाथों में हाथ डाले दिख रही हैं। बता दें दोनों नेताओं ने एक साथ स्क्रीन शेयर कर रखा है जिसके चलते उनकी यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है। इस वीडियो के अनुसार कंगना चिराग के सामने से गुजर रही होती है उसी समय अध्यक्ष चिराग उन्हें आवाज लगाते हैं और गले मिलने लगते हैं।

क्या फिल्मी जोड़े को मिलेगी मंत्री पद पर जगह?

यहीं आपको बता दें, दोनों के लोकसभा चुनाव में विजय रहने के बाद अब हर किसी के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या पार्टी दोनों को मंत्री पद पर जगह देगी। अभी तक इस बात पर पार्टी की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है लेकिन, चिराग पासवान को मंत्री पद पर जगह मिलने की संभावनाएं ज्यादा हैं। क्योंकि उन्होंने 5 सीटों से चुनाव लड़ा और उन पांचों सिट पर विजय हासिल की। यही नहीं वह एक दलित नेता है जिससे उन्हें एक मंत्री पद दिया जा सकता है।

इस गाने में नजर आए थे दोनों

इसी के साथ आपको बता दें, कंगना रनौत और चिराग पासवान टी-सीरीज के गाने “नजर से नजर मिले” में काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे। गाने में लोगों को दोनों की केमिस्ट्री और जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

US-Iran War

जून 28, 2026

Ketan Murder Case

जून 28, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026