---Advertisement---

Wrestlers Protest: सोनीपत में आज बुलाई जाएगी महापंचायत, 4 एकड़ में लगाया गया पंडाल, 20 हजार लोग होंगे शामिल

Wrestlers Protest: पिछले कुछ समय से राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण चरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी कड़ी में एक बड़ी खबर सामने आई है कि, सोनीपत में मुंडलाना गांव के स्टेडियम में महिला पहलवानों के समर्थन में आज महापंचायत बुलाई ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 4, 2023 8:54 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Wrestlers Protest: पिछले कुछ समय से राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण चरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी कड़ी में एक बड़ी खबर सामने आई है कि, सोनीपत में मुंडलाना गांव के स्टेडियम में महिला पहलवानों के समर्थन में आज महापंचायत बुलाई गई है। शनिवार को किसान नेता गुरनाम सिंह ने महापंचायत की तैयारियों का जायजा लिया था।

4 एकड़ में लगाया गया महापंचायत का पंडाल

इस दौरान उन्होंने कहा था कि, महापंचायत में पहलवानों के कहने के अनुसार बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया था कि, महापंचायत में 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। इसलिए चार एकड़ में पंडाल लगाया गया है। इसी कड़ी में किसान नेता गुरनाम सिंह ने बताया कि, इस महापंचायत में हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान भी पहुंचने वाले हैं। वही महिला पहलवानों के समर्थन में होने वाली महापंचायत में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, नेता जयंत चौधरी और चंद्रशेखर भी शामिल होंएगे।

Also Read: Kannauj के सांसद Subrat Pathak सहित उनके समर्थकों पर मामला दर्ज, पुलिसकर्मियों संग मारपीट का है आरोप

अल्टीमेटम खत्म होने का इंतजार

रविवार को होने वाली महापंचायत से पहले भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक और प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने बताया कि, इस महापंचायत में हर वर्ग और जाति के लोग शामिल होकर पहलवान बेटियों का समर्थन करेंगे। इस महापंचायत में आगे की रणनीति तैयार की जाएंगी। इसी के साथ आपको बता दें कि, कुरुक्षेत्र में आयोजित पंचायत में शुक्रवार को लिए गए फैसले के अनुसार चरखी दादरी जिले की खापों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। 9 जून का अल्टीमेटम खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद 10 जून को दिल्ली की ओर कूच किया जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 10, 2026

Punjab News

मार्च 10, 2026

Punjab News:

मार्च 10, 2026

Punjab News

मार्च 10, 2026

Rashifal 11 March 2026

मार्च 10, 2026

कल का मौसम 11 March 2026

मार्च 10, 2026