---Advertisement---

Abdominal Pain: हर पेट दर्द को गैस समझना पड़ सकता है भारी! AIIMS डॉक्टर से जानिए फैटी लिवर और इंफेक्शन से कनेक्शन

Abdominal Pain: पेट के दर्द को हमेशा नॉर्मल समझना और इसे इग्नोर करने की गलती करना आप पर भारी पड़ सकता है। डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए अलग-अलग पेट दर्द के बारे में बात करती हुई दिखी जो कहीं ना कहीं फैटी लीवर और इंफेक्शन से भी कनेक्टेड है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 6, 2025 5:16 अपराह्न

Abdominal Pain
Follow Us
---Advertisement---

Abdominal Pain: पेट में दर्द यानी एब्डोमिनल पेन जिसे हम अक्सर डाइजेशन इश्यू या फिर गैस समझने की गलती कर देते हैं। एम्स की डॉक्टर ने एक वीडियो को शेयर कर यह बताया है कि आखिर पेट के किस हिस्से में दर्द होने से किन समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है। आखिर इसकी वजह क्या हो सकती है। एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका सेहरावत के इस वीडियो को जरूर देखें जो निश्चित तौर पर आपके लिए जरुरी जानकारी हो सकती है। कभी भी Abdominal Pain को सिर्फ गैस की परेशानी ना समझे क्योंकि यह आपमें Fatty Liver या UTI की भी परेशानी हो सकती है।

Right Side एब्डोमिनल पेन हो सकती है ये वजह

डॉक्टर प्रियंका सेहरावत वीडियो की शुरुआत में ही यह कहती हैं कि हर पेट दर्द गैस्ट्राइटिस के कारण नहीं होता। अगर आपको दाई तरफ पेट के ऊपर में दर्द होता है तो हेपेटाइटिस या लिवर के इंफेक्शन, फैटी लिवर में लिवर का साइज बढ़ जाना और गॉलब्लैडर में सूजन की वजह से हो सकती है। यहां ब्लैडर और लिवर जैसे पार्ट्स मौजूद होते हैं।

पेट के निचले हिस्से में Abdominal Pain को ना करें इग्नोर

पेट के निचले हिस्से में दाई तरफ हमारा अपेंडिक्स होता है। अगर आपको बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है तो यह अपेंडिक्स का दर्द हो सकता है।

कमर के पीछे से आगे तक हो एब्डोमिनल पेन

Abdominal Pain को लेकर आगे डॉक्टर प्रियंका कहती हैं अगर आपको लेफ्ट या राइट कमर के पीछे की साइड से दर्द हो रहा है। यह सामने तक बढ़ रहा है जहां पर हमारा यूरिनरी ब्लेडर होता है। पेशाब की थैली होती है तो यह किडनी स्टोन यूरिन इन्फेक्शन की वजह से हो सकती है।

महिलाओं में एब्डोमिनल पेन

महिलाओं में Abdominal Pain को लेकर बात करती हुई डॉक्टर प्रियंका ने कहा कि महिलाओं में Uterus या फिर उनके आसपास के पार्ट्स जैसे ओवरी में इन्फेक्शन की वजह से दर्द हो सकता है। इसे पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज कहा जाता है। यह नीचे की तरफ लोअर एब्डोमिनल में हो सकता है इसके अलावा ब्लैडर के इन्फेक्शन की वजह से भी हो सकता है

डॉ प्रियंका सेहरावत अंत में यही बताती है कि पेट के दर्द को इग्नोर करने की गलती ना करें और समय रहते डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiss Day 2026

फ़रवरी 13, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026