---Advertisement---

क्या आप भी Cold Drink की बोतल में पी रहे हैं पानी तो हो जाएं सावधान, नहीं तो झेलने पड़ेंगे नुकसान!

कोल्ड ड्रिंक पीना किसे पसंद नहीं हो ता लेकिन बहुत से लोगों की ऐसी आदत होती है कि वे कोल्ड ड्रिंक की पीने के बाद उसकी बोतल को फेंकते नहीं है बल्कि उसमें पानी भर कर फ्रिज में रखते हैं और ठंडा हो जाने के बाद इसे पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपके सेहत के लिए हानिकारक होता हैं। तो आइए जानते हैं क्यों होता है कोल्ड ड्रिंक की बोतल में पानी भर कर पीना खतरनाक।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 23, 2023 7:30 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 23, 2023 8:09 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cold Drink: गर्मियों के मौसम में कोल्ड ड्रिंक का सेवन अत्याधिक मात्रा में किया जाता है। इसका स्वाद और ठंडक लोगों को बेहद पसंद आती है। छोटी बड़ी हर तरह की पार्टी में इसका सेवन होता ही है। ऐसे में कुछ लोग कोल्ड ड्रिंक्स की बॉटल्स को स्टोर करके रखते हैं। कुछ लोगों की ऐसी आदत होती है कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसकी बोतल फेंकते नहीं बल्कि उसमें पानी रख कर फ्रिज में रख देते हैं। इसके बाद जो पानी ठंडा हो जाता है तो इसका सेवन करते हैं।

शरीर के लिए स्लो पॉइजन

लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करना आपके सेहत के लिए हानिकारक होता है। कोल्ड ड्रिंक हो या मिनरल वॉटर की बोतल उसमें कई दिनों तक अगर आप पानी भरकर रखते हैं तो इसका नुकसान सीधा आपके सेहत पर पड़ता हैं। दरअसल, इन बोतलों में अगर आप काफी लंबे वक्त पानी भरकर रखते हैं तो इसमें फ्लोराइड और आर्सेनिक जैसे खतरनाक तत्व बनना शुरू हो जाते हैं। इससे शरीर को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचता है। साइंटिस्ट का मानना है कि, यह शरीर के लिए स्लो पॉइजन है।

Also Read: Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, जानें आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

जानिए क्या है कोल्ड ड्रिंक की बोतल में पानी रख कर पीने के नुकसान

रिपोर्ट्स की माने तो कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल में पानी भर कर पीने का आपकी सेहत पर गंभीर असर पड़ता हैं। गौरतलब है कि, ऐसा करना सीधे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर निशाना साधता है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि महंगी से महंगी प्लास्टिक की बोतल में भी पानी रखकर नहीं पीना चाहिए। बता दें कि, पलास्टिक के बोतल में पैदा हुए कैमिकल शरीर पर गहरा असर डालता है। प्लास्टिक में मौजूद फैथलेट्स जैसे केमिकल लिवर पर गंभीर रूप से असर करती है और यह लिवर को बीमार भी कर सकती है। इसके अलावा प्लास्टिक की बोतल में ज्यादा देर तक पानी रखने से पानी में बीपीए नामक केमिकल पैदा होता है,जो शरीर में मोटापा, डायबिटीज और दूसरी कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकती हैं, इसे बाइफिनायल ए कहा जाता है। प्लास्टिक के बोतल में रखे पानी पर सूरज की रोशनी पड़ती है, तो वह धीरे-धीरे उसे जहर बनाने लगती है और यह कैंसर का कारण भी बन सकता है।

Also Read: Weather Update: आज दिल्ली में होगी बारिश, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों का हाल

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026

Viral Video

मई 12, 2026