---Advertisement---

सब्यासाची और मनीष मल्होत्रा को छोड़ अन्ना की लाडली ने चुना ये डिजाइनर, 10000 घंटों में तैयार हुआ खूबसूरत वेडिंग लहंगा

Athiya Shetty KL Rahul Wedding: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी लाइमलाइट में थी। फैंस उनके वेडिंग लुक के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद कपल की शादी की तस्वीरें सामने आई जिसमें ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 24, 2023 11:27 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Athiya Shetty KL Rahul Wedding: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी लाइमलाइट में थी। फैंस उनके वेडिंग लुक के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद कपल की शादी की तस्वीरें सामने आई जिसमें वे काफी खूबसूरत नजर आए। अथिया और राहुल की वेडिंग ड्रेस काफी रॉयल था। ऐसे में फैंस अथिया के लहंगे को लेकर सबकुछ जानना चाह रहे हैं। अगर आप भी उस लिस्ट में है तो हम आपको अथिया की वेडिंग ड्रेस के बारे में बता रहे हैं।

इस मशहूर डिजाइनर ने बनाया वेडिंग ऑउटफिट

इतने बड़े फिल्मस्टार और दिग्गज बिजनेसमैन की बेटी की शादी हो तो वेडिंग ड्रेस को लेकर फैंस का क्रेज लाजमी है। पहले खबर यह थी कि अथिया सब्यासाची मुखर्जी के ऑउटफिट में शादी रचाने वाली है लेकिन जब तस्वीरें वायरल हुई तब यह पता चला कि लहंगे को मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। खूबसूरत पेस्टल पिंक कलर का लहंगा अथिया पर काफी जंच रहा था और वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। इस लुक को एक्ट्रेस ने कुंदन की ज्वेलरी से कम्पलीट किया है। वहीं, केएल राहुल ने अपने खास दिन पर अथिया से मैचिंग पेस्टल पिंक शेरवानी पहनी थी जिसमें वह काफी डैशिंग और हेंडसम नजर आ रहे थे।

Also Read: Rakul Preet Singh जैसा बनना है फिट तो अपनाएं उनके सीक्रेट Fitness Tips, पा सकती हैं मनचाहा फिगर

10000 घंटे में तैयार हुआ वेडिंग लहंगा

मिली जानकारी के मुताबिक लहंगे को 10000 घंटे में तैयार किया गया। इस बारे में अनामिका ने मीडिया में कहा कि ऑउटफिट को कपल के टेस्ट को देखते हुए तैयार किया गया है। खास डिमांड पर घूंघट और दुपट्टे के लिए सिल्क ऑर्गेंजा फेब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि इससे पहले सोनम कपूर की बहन और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के वेडिंग ऑउटफिट को भी अनामिका ने ही डिजाइन किया है।

Also Read: स्वीडन में दक्षिणपंथी नेता द्वारा Quran Burning के बाद इस्लामिक देशों में रोष,तुर्की बोला- ये ‘अभिव्यक्ति की आजादी’ नहीं 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026