---Advertisement---

Bakra Eid 2023:इस ईद पर दिल्ली को बनाये अपना आशियाना, परिवार संग करें इन जगहों की सैर

Bakra Eid:ईद का त्यौहार हर किसी के लिए स्पेशल होता है। ऐसे में बहुत से लोग अलग अलग जगहों पर घूमने भी जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार के संग छुट्टियां बिताने का प्लान कर रहे है तो दिल्ली आपके लिए सबसे अच्छा डेस्टिनेशन हो सकता है.आइये आपको बताते है दिल्ली के ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 27, 2023 5:11 अपराह्न

Bakra Eid
Follow Us
---Advertisement---

Bakra Eid:ईद का त्यौहार हर किसी के लिए स्पेशल होता है। ऐसे में बहुत से लोग अलग अलग जगहों पर घूमने भी जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार के संग छुट्टियां बिताने का प्लान कर रहे है तो दिल्ली आपके लिए सबसे अच्छा डेस्टिनेशन हो सकता है.आइये आपको बताते है दिल्ली के कुछ चुनिंदा जगहों के बारे में जहाँ आप अपने फैमिली के संग खूब सारी मस्ती कर सकते हैं।

त्याग और बलिदान का पर्व बकरीद इस बार 29 जून को मनाया जायेगा। मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्यौहार में से एक ईद उल अजहा को लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं और इस मौके पर अलग अलग तरह के पकवान भी बनाये जाते हैं। अलग अलग जगहों पर लोगों के सेलिब्रेट करने का तरीका अलग होता है। इस मौके पर बाज़ारों की रौनक भी देखते बनती है। इस मौके पर काफी लोग बाहर जाने और छुट्टियां बिताने का प्लान भी करते हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली जाने का प्लान कर रहें है तो वहां के जगहों के बारे में जानना सबसे जरुरी है। आइये आपको बताते हैं दिल्ली के कुछ ऐसे ही चुनिंदा जगहों के बारे में जहाँ आप फैमिली संग एन्जॉय कर सकते हैं।

इंडिया गेट है सबसे खास

इस राष्ट्रीय स्मारक को भला कौन नहीं जानता है। यह शहीदों के याद में बनाया गया था। इंडिया गेट को सर लुटियंस द्वारा डिज़ाइन किया गया था और यह 1931 में बनकर पूर्णतः तैयार हो गयी थी। यहाँ दूर दूर से काफी लोग घूमने आते है। ऐसे में यह भी आपके लिए घूमने की सबसे बेहतरीन जगह हो सकती है।

ये भी पढ़ें:Cricket Viral Video: महिला क्रिकेटर ने फेंकी इस सदी की सबसे बेहतरीन इंस्विंग गेंद, बल्लेबाज हो गई धाराशायी

जामा मस्जिद

इसे भारत की सबसे बड़ी मस्जिद भी कहा जाता है। यह पुरानी दिल्ली में स्थित है। आपको इसके आस पास काफी ऐसे दुकान मिल जाएंगे जहाँ आप स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते हैं।

कुतुबमीनार

कुतुबमीनार दुनिया के चुनिंदा इमारतों में से एक हैं। यह दिल्ली के सबसे घूमे जाने वाले स्थानों में से एक है। यहाँ पर तरह तरह की ऐतिहासिक चीज़ें आपको देखने को मिल जाएगी और घूमने में आधा दिन निकल जाएगा।

लोटस टेम्पल

इसे लोटस टेम्पल बोले या फिर कमल मंदिर। यह दक्षिणी दिल्ली में स्थित एक प्रसिद्ध स्थान है जो देखने में बेहद खूबसूरत है।इसकी कमल जैसी आकृति लोगों का मन मोह लेती है।

ये भी पढ़ें:बारिश के मौसम में मजे को दुगना कर देंगे Dal से बने ये क्रिस्पी Cutlet, लुफ्त उठाने के लिए जानें आसान Recipe

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Uric Acid

अप्रैल 14, 2026

Weight Loss

अप्रैल 13, 2026

Cancer

अप्रैल 13, 2026

Weight Loss

अप्रैल 12, 2026