---Advertisement---

Black Hair Tips: इन नेचुरल तरीके से बिना केमिकल अपने बालों को दें गहरा काला रंग, जरूर आजमाएं ये देसी नुस्खे

Black Hair Tips: जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है बाल आमतौर पर सफेद होने लगते हैं। हालांकि, आजकल कम उम्र में भी यह समस्या आम है। भागदौड़ भरी जिंदगी और स्ट्रेस की वजह से उम्र से पहले भी बाल सफेद होने लगते हैं। अगर आपके खानपान, लाइफस्टाइल, तनाव की वजह से भी आपके बालों पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 7, 2023 4:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Black Hair Tips: जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है बाल आमतौर पर सफेद होने लगते हैं। हालांकि, आजकल कम उम्र में भी यह समस्या आम है। भागदौड़ भरी जिंदगी और स्ट्रेस की वजह से उम्र से पहले भी बाल सफेद होने लगते हैं। अगर आपके खानपान, लाइफस्टाइल, तनाव की वजह से भी आपके बालों पर साफ असर देखने को मिलता है। अपने आहार में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी लेने से इन समस्याओं को ठीक करने में मदद मिल सकती है और यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में भी मदद कर सकता है। इस तरह से आपको सफेद बालों से छुटकारा मिल सकता है और आपके बाल भी काले रहेंगे जरुरत है सिर्फ कुछ टिप्स को फॉलो करने की।

आंवले से बालों को करें काला

आंवला विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है। यह शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और बालों को काले रखने में भी मदद करता है। आंवले से सबसे अधिक लाभ प्राप्त करने का एक तरीका यह है कि इसे कच्चा खाया जाए या विटामिन सी सप्लीमेंट लिया जाए। हालांकि बालों को काला दिखाने का एक तरीका यह भी है कि आंवले को पीसकर बालों में लगाएं।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

प्याज का रस भी है फायदेमंद

प्याज का रस बालों को काला करने में मदद कर सकता है। एक प्याज को अच्छे से कूट लें, फिर उसका रस तैयार कर लें। रस को अपने बालों में लगाएं, फिर इससे मालिश करें। इसके बाद बालों को सूखने दें। फिर इसे नॉर्मल पानी से धो लें। इस उपाय को हफ्ते में दो बार करें। आपको इस ट्रिक से फर्क देखने को मिलेगा।

सरसो तेल में हीना मिलाकर बालों में लगाएं

आप सरसो तेल में हीना मिलाकर तीन घंटे के लिए रख दें फिर इसे बालों पर आधे घंटे तक लगाएं रखें और सूखने पर इसे धो लें।

आलू से बनाएं हेयर मास्क

आलू को छीलकर इसे अच्छे से बॉईल करें ताकि इससे स्टार्च निकलने लगे। अब इसे अपने बालों पर लगा लें और करीब आधे घंटे बाद इसे धो लें।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026

Alia Bhatt

फ़रवरी 11, 2026