---Advertisement---

Blouse Back Designs: आलिया से लेकर दीपिका तक के इन डिजाइंस को करें कॉपी, हर फंक्शन में छा जाएंगी आप

Blouse Back Designs: अगर आप भी बॉलीवुड हसीनाओं की तरफ फैशनेबल नजर आना चाहती हैं तो आप इस तरह ट्रेंडी डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। कहने में दो राय नहीं है कि आप किसी भी पार्टी या फंक्शन की जान बन जाएंगी और लोग आपसे यही पूछेंगे कि किसने डिजाइन किया। दीपिका से लेकर आलिया तक के इन डिजाइंस को आप जरूर ट्राई करें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 21, 2023 4:42 अपराह्न

Blouse Back Designs
Follow Us
---Advertisement---

Blouse Back Designs: यह बात सच है कि फैशन के मामले में आजकल लोग बॉलीवुड के ट्रेंड को फॉलो करना चाहते हैं। यही वजह है कि महिलाएं साड़ी से लेकर ब्लाउज तक के डिजाइन को बॉलीवुड हसीनाओं से कॉपी करना चाहती हैं। वहीं अगर आप किसी भी पार्टी और फंक्शन में जान डालना चाहती हैं तो बैक ब्लाउज डिजाइन काफी मायने रखती है। ऐसे में आप कुछ डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। कहने में दो राय नहीं है कि इस तरह खुद को स्टाइल कर आप बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हुई नजर आएंगी और किसी भी पार्टी या फंक्शन में छा जाएंगी। अक्सर बॉलीवुड हसीनाओं को देख महिलाओं के दिमाग में उनके फैशन सेंस को फॉलो करने की बात आती है। ऐसे में आइए देखते हैं कुछ लेटेस्ट डिजाइन जो है काफी ट्रेंड में।

साड़ी के साथ कैरी करें बैक डोरी ब्लाउज

साड़ी के साथ बैक डिजाइन ब्लाउज काफी ट्रेंड में है और बॉलीवुड हसीना अक्सर इसे ट्राई करती हैं। आप इसे मन मुताबिक झूमर या डोरे को ट्राई कर सकती हैं। कहने में दो राय नहीं है कि यह काफी स्टाइलिश लुक देने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। आप किसी भी फंक्शन में कयामत नजर आएंगी।

सिंपल बैक ब्लाउज डिजाइन

सिल्क साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज काफी रॉयल और ट्रेंडी लुक देने में के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। अगर आप साड़ी के साथ सिंपल बैक डिजाइन को ट्राई करती है तो यह रॉयल और क्लासी लुक देने के लिए बेस्ट है। आप इस तरह किसी भी पार्टी में हटकर नजर आ सकती हैं।

वी कट स्लीवलेस बैक डिजाइन

आलिया भट्ट की तरह इस डिजाइन को आप भी कॉपी कर सकती हैं और कहने में दो राय नहीं है कि यह आपको और भी स्टाइलिश बनाने के लिए परफेक्ट है। ऐसे में आप भी फैशन दीवा नजर आएंगी। लोग आपके ब्लाउज के डिजाइन को देखकर पूछेंगे कि कहां से बनवाया और इसे किसने स्टाइल किया।

वन स्ट्रिप बैक ब्लाउज डिजाइन

अगर बैक ब्लाउज डिजाइन की बात करें तो इसमें वन स्टेप बैक ब्लाउज डिजाइन काफी डिमांड में है। लहंगे से लेकर साड़ी तक के लिए यह डिजाइन आप ट्राई कर सकती हैं और इसमें आप बला की खूबसूरत नजर आएंगी। फैशन और स्टाइल के मामले में आपका कोई जवाब नहीं होगा। आप चाहे तो इसे किसी भी साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं।

हैवी वर्क बैक ब्लाउज डिजाइन

अगर आप किसी साड़ी या लहंगे के साथ हैवी वर्क ब्लाउज को बनवाना चाहती हैं तो इस तरह से बैक ब्लाउज को डिजाइन करवा सकती हैं। इसमें फैशन के साथ-साथ स्टाइल के मामले में भी सुर्खियों में आ जाएंगी। किसी भी पार्टी में लोगों की नजर आपके बैक ब्लाउज डिजाइन पर होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 4, 2026

Liver Health

मार्च 4, 2026

Shraddha Kapoor

मार्च 3, 2026

Everest Masalas Test

मार्च 3, 2026

Holi 2026

मार्च 3, 2026