Cancer: अगर आप अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान नहीं देते हैं तो निश्चित तौर पर इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ता है। कहीं ना कहीं मोटापा आपके लिए सबसे बड़ा खतरा बनता है लेकिन क्या आप इसका कैंसर से कनेक्शन के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो डॉक्टर द्वारा बताई गई बातें आपको हैरान कर देने के लिए काफी है। महिलाओं में पुरुष से ज्यादा मोटापे को खतरनाक बताया गया है। जानिए कैसे आप रिस्क के घेरे में हैं क्योंकि आप अपने वजन को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।
कैसे मोटापा है आपके लिए कैंसर में रिस्की
फोर्टिस एक्सपर्ट इस वीडियो में कहती है कि शराब और स्मोकिंग से कैंसर होते हैं यह तो सभी को पता होता है लेकिन क्या आपको पता है कि मोटापे से भी कैंसर हो सकता है। जी हां, ओबेसिटी एक ऐसी वजह है जो आपके शरीर में अलग-अलग कैंसर होने की वजह बन सकती है। दरअसल मोटापे से हमारे शरीर में सूजन आती है और इसकी वजह से हमारे शरीर में बीमारी होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है ।
कैसे Cancer को कर सकते हैं कंट्रोल
इस दौरान फोर्टिस एक्सपर्ट यह भी कहती है कि कैंसर से बचने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। एक्सरसाइज करें संतुलित आहार ले ताकि आप मोटापे से बच सके।
क्यों रिस्क पर है मोटी महिलाओं की जान
इसके साथ ही एक्सपर्ट ने कहा कि क्या आपको पता है कि मोटापा सिर्फ आपके दिल या शुगर लेवल को प्रभावित नहीं करता है बल्कि इससे शरीर में ऐसे हारमोंस भी बढ़ जाते हैं जो सूजन उत्पन्न करती है। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह बनती है और ये सभी चीज आपके कैंसर की वजह बनती है। कहीं ना कहीं इसकी वजह से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
ऐसे में आपको इस खतरनाक बीमारी से बचना है तो समय रहते अपने वजन को कंट्रोल करने की जरूरत होती है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
