---Advertisement---

Chanakya Niti: ऐसे लोगों को कभी नहीं झेलनी पड़ती गरीबी और पापों से रहते हैं दूर, जानें कहीं आप भी तो नहीं करते ये काम!

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां विश्व प्रसिद्ध है और आचार्य ख्याति प्राप्त विद्वान हैं। चाणक्य नीति ने ग्रंथ है जिसके रचनाकार स्वयं आचार्य हैं। आचार्य को कई चीजों का ज्ञान थे जिसका वर्णन उन्होंने चाणक्य नीति में किया है। आचार्य पेशे से नीतिकार, सलाहकार, रचनाकार और अर्थशास्त्री थे। सभी राजा महाराजा आचार्य से शिक्षा ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 31, 2023 11:29 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां विश्व प्रसिद्ध है और आचार्य ख्याति प्राप्त विद्वान हैं। चाणक्य नीति ने ग्रंथ है जिसके रचनाकार स्वयं आचार्य हैं। आचार्य को कई चीजों का ज्ञान थे जिसका वर्णन उन्होंने चाणक्य नीति में किया है। आचार्य पेशे से नीतिकार, सलाहकार, रचनाकार और अर्थशास्त्री थे। सभी राजा महाराजा आचार्य से शिक्षा प्राप्त किया करते थे। आज के समय में आचार्य सभी व्यक्ति के लिए मार्गदर्शक हैं।

आचार्य ने अपनी नीति में कई सारी बातों को दर्शाया है। पति-पत्नी के संबंध को बताया है। इतना ही नहीं व्यक्ति के स्वभाव की रचना भी आचार्य ने किया है। आज इस आर्टिकल में जिस नीति पर हम व्याख्या करने वाले हैं उसमें आचार्य ने व्यक्ति के कुछ गुणों के विषय में व्याख्या किया है। इसमें आचार्य बताते हैं कि इस प्रकार के पुरुष कभी दरिद्र नहीं हो सकते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं क्या कहते हैं आचार्य।

इस श्लोक में आचार्य ने किया है व्याख्या

उद्योगे नास्ति दारिद्र्यं जपतो नास्ति पातकम् ।
मौनेन कलहो नास्ति नास्ति जागरिते भयम् ॥

ये भी पढ़ें: ब्रेकअप या तलाक से लगता है डर तो फॉलो करें ये आसान Relationship Tips, रिश्ते में नहीं पड़ेगी दरार

इस श्लोक से क्या निकलता अर्थ

आचार्य चाणक्य इस नीति में बताते हैं कि उद्योग करने वाले पुरुष कभी भी दरिद्र नहीं हो सकता है। वहीं जो व्यक्ति प्रभु का नाम हमेशा जपते रहता है वो कभी पापों का भागी नहीं हो सकता है। इसके अलावा जिसे मौन रहने की आदत होती है वो कभी भी लड़ाई झगडे में नहीं शामिल हो सकता है।

इसके बाद आचार्य बताते हैं कि जो व्यक्ति हमेशा जागता रहता है वो सबसे ज्यादा सतर्क रहता है। उस व्यक्ति को किसी भी चीज का भय नहीं रहता है। वो बिना डर के अपने जीवन में आगे बढ़ता रहता है।

आचार्य चाणक्य ने इस नीति में बताया है कि जो व्यक्ति निरंतर बिना रुके मेहनत करते रहता है, उसे कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ता है। वो व्यक्ति हमेशा आगे बढ़ते रहता है। आचार्य बताते हैं, मेहनत कर भाग्य को चमकाने वाले पुरुष को कभी भी दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे लोग कभी गरीब नहीं हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  शादी के बाद कपल गोल सेट करते नजर आए KL Rahul और Athiya Shetty, जबरदस्त केमेस्ट्री देख दिल हार बैठे फैंस

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Knee Pain

अगस्त 11, 2026

Jacqueline Fernandez

अगस्त 11, 2026

Viral fever

अगस्त 10, 2026

Health Tips

अगस्त 10, 2026

Stress

अगस्त 10, 2026