---Advertisement---

Chanakya Niti: ज्ञानी और विद्वानों को धन और बल से भी क्यों नहीं हरा पाते दुश्मन? ये बात आपको जरूर जाननी चाहिए

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां विश्व प्रसिद्ध है। चाणक्य नीति एक ग्रंथ है, जिसके रचनाकार स्वयं आचार्य चाणक्य हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कई सारी चीजों का उल्लेख किया है। आचार्य ने जीवन से जुड़ी बातों को पन्नों में पिरो कर दिखाया है। आज के समय में आचार्य सभी के लिए मार्गदर्शक ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 30, 2023 12:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां विश्व प्रसिद्ध है। चाणक्य नीति एक ग्रंथ है, जिसके रचनाकार स्वयं आचार्य चाणक्य हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कई सारी चीजों का उल्लेख किया है। आचार्य ने जीवन से जुड़ी बातों को पन्नों में पिरो कर दिखाया है। आज के समय में आचार्य सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। इनकी नीतियों से ज्ञान लेकर सभी जीवनयापन करते हैं।

आचार्य ने अपनी नीति में महिला एवं पुरुष के विषय में विस्तार से व्याख्या किया है। इसके अलावा उन्होंने पति-पत्नी के संबंध को भी दर्शाया है। आज इस आर्टिकल में हम जिस नीति के बारे में जानेंगे उसमें आचार्य ने कई सारी चीजों को उल्लेख किया है। तो आइए जानते हैं।

इस नीति में आचार्य ने किया है व्याख्या

को हि भारः समर्थानां किं दूरं व्यवसायिनाम् ।
को विदेशः सुविद्यानां कः परः प्रियवादिनाम् ॥

इस नीति से क्या निकलता अर्थ

इस नीति में आचार्य ने कई सारी चीजों को उल्लेख किया है। आचार्य बताते हैं कि शक्तिशाली लोगों के लिए कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है। वहीं व्यापारियों के लिए कोई भी स्थान दूर नहीं होता है। इसके अलावा पढ़े-लिखे लोगों के लिए कोई भी स्थान विदेश नहीं होता है। वो लोग कहीं पर भी अपनी पहचान बना लेते हैं। उनके लिए जीवन में आगे बढ़ना बेहद आसान होता है। पढ़े-लिखे व्यक्ति कभी भी किसी के मोहताज नहीं होते हैं।

ये भी पढ़ें: ब्रेकअप या तलाक से लगता है डर तो फॉलो करें ये आसान Relationship Tips, रिश्ते में नहीं पड़ेगी दरार

इसके अलावा आचार्य बताते हैं कि जो व्यक्ति मधुरभाषी है, उसके लिए कोई पराया नहीं है। वो किसी के भी मन को आसानी से मोह लेता है। इसलिए आचार्य बताते हैं, जो लोग ज्ञान से लबरेज होते हैं उन्हें कोई भी नहीं हरा पाता है। वो लोग हमेशा आगे बढ़ते रहते हैं। वहीं मधुर बोलने वाले लोगों को भी कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ता है। वो लोग हमेशा दूसरों को खुद की बातों से अपना बना लेते हैं।

ये भी पढ़ें:  शादी के बाद कपल गोल सेट करते नजर आए KL Rahul और Athiya Shetty, जबरदस्त केमेस्ट्री देख दिल हार बैठे फैंस

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026

Viral Video

मई 12, 2026