---Advertisement---

Deepika Padukone: वर्कआउट से लेकर डाईट तक, जानें दीपिका की फिटनेस का राज

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिटनेस भी कमाल की है जिसे मेंटेन करने के लिए दीपिका खुद पर हर दिन काम करती हैं. जो लोग अक्सर पैसा और नाम कमाने के लिए अपनी फिटनेस को इग्नोर देते हैं वो अदाकारा के फिटनेस रूटीन से कुछ टिप्स जरूर फॉलो कर सकते हैं.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: नवम्बर 14, 2023 5:22 अपराह्न

Deepika Padukone:
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण अक्सर अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से सभी के दिलों पर छुरियां चलाती हुईं दिखाई देती हैं. कफी फिल्मों तो कभी इंटरव्यूज को लेकर वो अक्सर खबरो का हिस्सा भी बनी रहती है, इसके साथ अदाकारा की फिटनेस भी कमाल की है जिसे मेंटेन करने के लिए दीपिका खुद पर हर दिन काम करती हैं. जो लोग अक्सर पैसा और नाम कमाने के लिए अपनी फिटनेस को इग्नोर देते हैं वो अदाकारा के फिटनेस रूटीन से कुछ टिप्स जरूर फॉलो कर सकते हैं.

दीपिका करती हैं वर्कआउट

बता दें कि एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के रोल्स की तरह असल जिंदगी में भी काफी खुले मिजाज की हैं, अपनी हेल्थ का ख्याल रखने के लिए वो हर दिन वर्क आउट की मदद लेती हैं इसमें वो एक्सरसाइज से लेकर योगा और कार्डियो तक किसी भी नयी चीज को ट्राई करने में परहेज नहीं करतीं. हफ्ते में 4 से 5 दिनों तक कुछ वक्त वो वर्कआउट के लिए जरूर निकालती हैं.

कुछ चीजें इस प्रकार से हैं-

1.जिम एक्सरसाइज

2.योगा

3.कार्डियो

4.स्वीमिंग

5.बॉक्सिंग

5.वेट ट्रेनिंग

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हर दिन 1-2 घंटे अपने पसंदीदा वर्कआउट को जरूर देती हैं जिसकी फोटोज और वीडियोज भी वो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

अदाकारा का डाइट प्लान

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हेल्दी रहने के लिए अपनी फिटनेस का भी काफी ख्याल रखती हैं इसके लिए वो अच्छी डाईट लेना पसंद करती हैं. वो अपनी बेलेंस डाईट में हेल्दी प्रोटीन, कार्बोहाइट्रेड्स, और कार्ब्स को जरूर शामिल करती हैं, सुबह की शुरूआत अंडे, टोस्ट, फल, और फाइवर वाली स्मूदी से करने के साथ लंच में रोटी, सब्जी, चावल और ढेर सारा सलाद लेना पसंद करती हैं.

वहीं रात के खाने को एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हल्का रखना ही पसंद करती हैं, इसके लिए वो ग्रिल्ड फिश, चिकन और सूप जैसी चीजों को एक निश्चित मात्रा में लेती हैं.

लोगों के लिए हैं इस्पीरेशन

कई लोगों की फिटनेस इंस्पीरेशन बन चुकी दीपिका पादुकोण समय-समय पर अपने वर्कआउट और डाईट प्लान को शेयर करती रहती हैं, फैंस भी अदाकारा को फॉलो करना पसंद करते हैं. यह भी एक कारण है कि लोग दिपिका की पोस्ट का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026