---Advertisement---

Delhi market: सेलिब्रिटी डिजाइनर फुटवियर के लिए दिल्ली में इस जगह को करें एक्सप्लोर, सस्ते में मिलेगा ब्रांडेड सामान!

Delhi market: यह बात सच है कि शॉपिंग के लिए दिल्ली से बेहतर स्थान कोई नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी में ड्रेस से लेकर डिजाइनर सैंडल और फुटवियर भी मौजूद है जिसे आप शादी के लिए खास तरीके में स्टाइल कर सकती हैं। इसे देखने के बाद हर किसी की नजर आपके फैशन सेंस पर होने ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 2, 2023 1:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi market: यह बात सच है कि शॉपिंग के लिए दिल्ली से बेहतर स्थान कोई नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी में ड्रेस से लेकर डिजाइनर सैंडल और फुटवियर भी मौजूद है जिसे आप शादी के लिए खास तरीके में स्टाइल कर सकती हैं। इसे देखने के बाद हर किसी की नजर आपके फैशन सेंस पर होने वाली है। जी हां, वेडिंग सीजन के लिए लड़कियां पहले से तैयारी करने लगती है और यह सच है कि चांदनी चौक में आउटफिट से लेकर फुटवियर तक का एक शानदार कलेक्शन मौजूद है। ड्रेस के लिए तो आपने कई मार्केट और गली का नाम सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है कि फुटवियर के लिए चांदनी चौक में कौन सी गली फेमस है। नहीं तो आज हम आपको बता रहे हैं। आइए जानते हैं उस खास जगह के बारे में जहां मिलते हैं ब्रांडेड फुटवियर।

इस गली में है एक जबरदस्त कलेक्शन मौजूद

अगर रिपोर्ट्स की माने तो चांदनी चौक की गली बल्लीमारान काफी फेमस है वहां दोनों साइड पर एक किलोमीटर तक शानदार फुटवियर का कलेक्शन आपको देखने को मिलेगा। यहां रोड के दोनों साइड फुटवियर की कई दुकानें लगी हुई है जहां आप अपनी पसंद के अनुसार खूबसूरत स्टाइलिश फुटवियर ले सकती हैं। शादी के लिए यहां डिजाइनर फुटवियर मिल जाते हैं जो सेलिब्रिटी से इंस्पायर्ड होते हैं। अलग-अलग रेंज में स्टाइलिश फैशनेबल फुटवियर डिजाइंस आपका हो सकता है।

सेलिब्रिटी इंस्पायर फुटवियर मिलेंगे बजट में

इन दुकानों में न सिर्फ शादी और दुल्हन के लिए बल्कि आपको कैजुअल जूते, चप्पल आदि भी बेहतर और हर बजट में मिल जाएंगे। खास बात है कि इस मार्केट में वैरायटी की कमी नहीं है। बजट के हिसाब से आपके पास इतने ऑप्शंस मौजूद होंगे कि आप कंफ्यूज हो जाएंगे। अगर आप किसी सेलिब्रिटी इंस्पायर फुटवियर लेना चाहती हैं तो मार्केट में ऑपश्न की कमी नहीं है। चांदनी चौक की यह गली फुटवियर कलेक्शन के लिए मशहूर है। बॉलीवुड दीवाओं की तरह शादी के लिए आप किसी खास कलेक्शन की तलाश में है तो आप यहां जा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Knee Pain

अगस्त 11, 2026

Jacqueline Fernandez

अगस्त 11, 2026

Viral fever

अगस्त 10, 2026

Health Tips

अगस्त 10, 2026

Stress

अगस्त 10, 2026

Leave a Comment