Diabetes: क्या आप भी यह सोचते हैं कि मीठा खाने से आपका ब्लड शुगर बढ़ जाएगा और आप भी बीमारी के रिस्क में आ जाएंगे। अगर हां तो एक्सपर्ट द्वारा कहीं गई बातें आपको हैरान कर देने के लिए काफी है। जी हां, चीनी और डायबिटीज को अगर आप एक साथ देखते हैं तो इसकी सच्चाई जानकर शायद आपके होश उड़ जाएंगे। आप जिस ब्रेड का सेवन नमकीन समझकर कर रहे हैं दरअसल उसमें भी चीनी की मात्रा होती है और यह आपके ब्लड शुगर को बढ़ाने के लिए काफी होता है। डायबिटीज को लेकर आइए जानते हैं डॉक्टर विशाखा द्वारा राज शमानी के इंटरव्यू में क्या खुलासे किए गए हैं।
क्या मीठा खाने से होता है डायबिटीज
View this post on Instagram
डायबिटीज को लेकर बात करते हुए हेल्थ एक्सपर्ट ने इंटरव्यू में बताया कि चीनी खाने से डायबिटीज नहीं होती है। वह कहती हैं कि डायबिटीज अगर आपको है और आप चीनी का सेवन करते हैं तो यह बढ़ती है लेकिन डायबिटीज का खतरा है यह सच्चाई नहीं है।
नमकीन खाना भी इस तरह बढ़ा सकता है रिस्क
एक्सपर्ट बताती है कि डायबिटीज़ को अक्सर बहुत ज़्यादा मीठा खाने से जोड़ा जाता है लेकिन यह समझना ज़रूरी है कि बहुत ज़्यादा कार्ब्स और नमकीन खाना भी इस बीमारी के होने में योगदान दे सकता है। कार्ब्स, खासकर रिफाइंड कार्ब्स जैसे कि सफ़ेद ब्रेड और मीठे स्नैक्स ग्लूकोज़ में बदल जाते हैं जिससे ब्लड शुगर का लेवल अचानक बढ़ जाता है। समय के साथ, इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस हो सकता है जो टाइप 2 डायबिटीज़ का शुरुआती संकेत है।
जानिए क्या है ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का कनेक्शन
इसके साथ ही अगर आप बहुत ज़्यादा नमक खा रहे हैं तो यह ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है जिससे यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है। ब्लड प्रेशर बढ़ना भी डायबिटीज़ का एक और रिस्क फैक्टर है। बहुत ज़्यादा नमक खाने से शरीर में पानी जमा हो सकता है और खून की नसों पर दबाव बढ़ सकता है जब यह इंसुलिन रेजिस्टेंस के साथ मिलता है तो यह डायबिटीज़ के लिए रिस्की बन जाता है।
Diabetes से बचने के लिए डाइट का ऐसे रखें ध्यान
ऐसे में अगर आप डायबिटीज के रिस्क को कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट का ध्यान रखना जरूरी है। इसमें साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और ताज़ी सब्ज़ियों पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा उन प्रोसेस्ड फ़ूड को कम खाना चाहिए जिनमें रिफाइंड कार्ब्स और नमक होते हैं।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।






