---Advertisement---

Diwali Decoration: दिवाली पर घर को देना चाहते हैं अलग लुक, तो फूलों से इस तरह करें खूबसूरत सजावट

Diwali Decoration: दिवाली पर घर की रौनक करें दो–गुनी, फूलों से इस तरह सजाएं अपना आशियाना

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 7, 2023 1:19 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Diwali Decoration: दिवाली एक ऐसा त्यौहार है जिसकी वजह से घरों की खूबसूरती और रौनक दो गुना हो जाती है। क्योंकि इस त्यौहार पर रोशनी और उत्साह दोनों एक साथ देखने को मिलती हैं। अगर आप अपने घर को फूलों से सजाना चाहते हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि आप किस तरह से अपने घर की सजावट कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ आईडिया देते हैं।

फूलों से बनाएं रंगोली

दिवाली के समय अगर घर पर रंगोली नहीं बनाई तो दिवाली की सजावट अधूरी सी लगती है। अगर आप फूलों से अपने घर को सजाना चाहते हैं। तो सबसे पहले फूलों की मदद से आप घर पर रंगोली बनाएं। फूलों की रंगोली बनाने के लिए आप गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप सफेद, नारंगी कलर के फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि यह फूल काफी ज्यादा खुशबूदार होते हैं।

गेंदा का फूल और गुलाब के फूल से करें सजावट

आप अपने घर को गेंदे के फूल और गुलाब के फूल से भी सजा सकते हैं। इन दोनों का कंबीनेशन बेहद ही सुंदर लगता है। अगर आप अपने घर में गुलाब और गेंदे के फूल से सजावट करते हैं। तो आपके घर की रौनक दोगुनी हो जाएगी।

पर्दे के साथ लगाएं फूल

अगर आप अपने घर को दिवाली पर कुछ अलग लुक देना चाहते हैं और आपको कुछ हटकर सजावट करनी है। तो आप पर्दों के साथ फूलों की सजावट कर सकते हैं। शायद आपको सुनने में यह अटपटा लग रहा हो। लेकिन पर्दों के साथ फूलों की सजावट बेहद खूबसूरत लगती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपका घर रोशनी की तरह बेहद खूबसूरत लगेगा।

फ्लावर पॉट में लगाएं फूल

अगर आपके घर में फ्लावर पॉट है तो आपके घर की रौनक दिवाली के समय और भी ज्यादा बढ़ सकती है। बता दें कि आप दिवाली पर अपने घर को सजाने के लिए फ्लावर पॉट में कई तरह के फूल लगा सकते हैं। इससे घर काफी ज्यादा स्टाइलिश नजर आता है और सजावट भी काफी आकर्षित लगती है।

इन बातों का रखें ध्यान

इसके साथ ही आपको बता दें कि जब आप अपने घर में फूलों की सजावट करें। तो सजावट के लिए आपको ऐसे फूलों का इस्तेमाल करना है। जो जल्दी मुरझाते नहीं है। इसके साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना है, कि आप ऐसे फूलों का इस्तेमाल करें। जिनमें कांटे ना हो।

अगर आप बाजार में जाकर एक साथ ज्यादा मात्रा में फूल खरीदेंगे, तो यह आपको काफी ज्यादा सस्ते मिलेंगे। इसके अलावा अगर आपके घर में कोई चौड़ा कंटेनर है, तो आप उसमें पानी भरकर फूलों को डाल सकते हैं। साथ ही दिवाली पर घर की रौनक बढ़ाने के लिए आप फूलों के पत्तों का भी घर सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Liver Health

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Knee Pain

अगस्त 11, 2026

Jacqueline Fernandez

अगस्त 11, 2026

Viral fever

अगस्त 10, 2026

Health Tips

अगस्त 10, 2026