---Advertisement---

Fake cosmetic Products: नकली कॉस्मेटिक से होता है सेहत को नुक्सान! खरीदने से पहले रखें इन चीजों का ध्यान

Fake cosmetics: बदलते समय के साथ कॉस्मेटिक यानी सौंदर्य प्रसाधनों का चलन भी तेजी से बढ़ा है. आजकल लोग मेकअप पर बड़ी संख्या में अपने पैसे खर्च करना पसंद करते हैं, ऐसे में यह ख्याल रखना जरूरी है कि जो भी आप इस्तेमाल कर रहें हैं क्वालिटी के मामलें में कितना अच्छा है और सबसे ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 28, 2023 5:14 अपराह्न

makeup
Follow Us
---Advertisement---

Fake cosmetics: बदलते समय के साथ कॉस्मेटिक यानी सौंदर्य प्रसाधनों का चलन भी तेजी से बढ़ा है. आजकल लोग मेकअप पर बड़ी संख्या में अपने पैसे खर्च करना पसंद करते हैं, ऐसे में यह ख्याल रखना जरूरी है कि जो भी आप इस्तेमाल कर रहें हैं क्वालिटी के मामलें में कितना अच्छा है और सबसे जरूरी कहीं वो नकली तो नहीं हैं! आमतौर पर नकली कोस्मेटिक प्रोडक्ट न केवल हमारी त्वाचा बल्कि स्वास्थय के लिए भी हानिकारक होते हैं.

मार्केट में यह फ्रॉड अब बड़े स्तर पर हो रहा है, जहां लोगों को कम दाम बोलकर आसानी से ठग लिया जाता है. ऐसे में किसी भी मेकअप प्रोडक्ट को खरीदते समय इन चीजों का ख्याल रखना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में-

खरीदने से पहले चेक कर लें ब्रांड

किसी वस्तु का ब्रांड उसकी पहचान होता हैं और सही मायने में यही उसकी क्वालिटी को भी बताता है. ऐसे में किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले हमें उसका ब्रांड जरूर अच्छे से चेक कर लेना चाहिए. नकली कंपनियां ज्यादातर मिलते जुलते नाम ही रखती हैं ताकि लोग उनके बहकावे में आ जाएं, इसलिए ब्रांड का ख्याल रखना काफी जरूरी है.

कम कीमत के बहकावे से बचें

यह एक ऐसा जाल है जो हर नकली कंपनी अपनी सेल में बढावा करने के लिए करती है. मगर इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि अच्छी कंपनी के कॉस्मेटिक पोडक्ट कभी सस्ते नहीं आते, हालांकि कभी-कभी कंपनी की ओर से डिस्काउंट दिया जाता है, मगर वो भी 10 से 20 प्रतिशत तक का ही होता है. ऐसे में आपको कीमत के लालच में आने से बचना चाहिए.

बारकोड चेक करना न भूलें

आपको बता दें कि बार कोड को चेक करके आप फ्रोड से खुद को बचा सकते हैं. बारकोड एक यूनीक कोड होता है जोकि हर सामान का अलग होता है, ऐसे में आगे से कोई भी मेकअप का सामान खरीदते समय बार कोड चेक करना न भूलें.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Weight Loss

जुलाई 13, 2026