---Advertisement---

Fat Burn: फूड ब्लॉगिंग बढ़ा सकती एक्स्ट्रा चर्बी, वक्त रहते इन तरीकों से रखें कंट्रोल

ज्यादातर बाहर का खाना अनहेल्दी होता है. इसे खाने से एकस्ट्रा फेट बढने का खतरा हमेशा ही बना रहता है. हेल्दी लाइफस्टाइल को मेंटेन करते हुए फूड ब्लॉगिंग कैसे कर सकते हैं इसके कुछ तरीकों के बारे में यहां बता रहे हैं

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: नवम्बर 16, 2023 3:09 अपराह्न

Fat Burn:
Follow Us
---Advertisement---

Fat Burn: आजकल के समय में सोशल मीडिया का चलन तेजी से बढ गया है, ज्यादातर लोग किसी भी चीज को ट्राई करने से सबसे पहले सोशल मीडिया चेकआउट करना पसंद करते हैं. इस वजह से खाने को लेकर भी फूड ब्लॉगरों की संख्या तेजी से बढी है. ये लोग घूम-घूमकर ब्लॉग शूट करते हैं और फॉलोअर्स को सही कंटेंट देते हैं. मगर इस बीच कही न कहीं फूड ब्लॉगर के साथ मोटे होने का रिस्क रहता है, ज्यादातर बाहर का खाना अनहेल्दी होता है. इसे खाने से एकस्ट्रा फेट बढने का खतरा हमेशा ही बना रहता है. हेल्दी लाइफस्टाइल को मेंटेन करते हुए फूड ब्लॉगिंग कैसे कर सकते हैं इसके कुछ तरीकों के बारे में यहां बता रहे हैं।

फूड केवल चेक करें

फूड ब्लागिंग कोई आसान काम नहीं है इसे करने वाले ज्यादातर लोगों को हमेशा कुछ न कुछ ट्राई करना होता है. इसमें से ज्यादातर खाना कभी-कभी ट्राई करने वाला होता है जिसे रोज खाने से हेल्थ प्रोब्लम्स बढ सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि केवल खाने के स्वाद को पता लगाने के लिए ही उसे चेक किया जाए. ऐसा करके मोटापे की दिक्कत से बचा जा सकता है।

सैर के लिए निकाले समय

फेमस होने की वजह से कई फूड ब्लॉगर काफी बिजी रहते हैं साथ ही ज्यादातर समय बैठकर ही निकालते हैं. सेहत के लिए यह बिल्कुल ठीक नहीं है, ऐसे लोगों को बिजी शेड्यूल से समय निकालकर सैर पर जरूर जाना चाहिए. इससे न केवल शरीर एक्टिव रहता हैं बल्कि हेल्थ रिस्क भी कम हो जाता है।

बिना समय न खायें

हमारी बॉड़ी और माइंज के बीच में तगड़ा कनेक्शन होता है, जिसके हिसाब से वो बॉड़ी को सिग्नल भेज देता है मगर कई बार बेवक्त खाने से यह कनेक्शन टूट जाता है. ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि समय के हिसाब से ही खाना खाया जाए. साथ ही इसके लिए भी हमेशा बाहर पर निर्भर नहीं रहना चाहिए.

घर का खाना भी खाएं

कई लोग अपनी फूड ब्लॉगिंग के पेशन में इतने डूब जाते हैं कि उन्हें किसी चीज का होश नही रहता. ऐसे में वो बाहर के खाने पर ही डिपेंड हो जाते हैं और शूटिंग न करते हुए भी उसे ही खाना पसंद करते हैं. इस आदत को बदलकर जितना हो सके घर का खाना खाने की ही आदत डालनी चाहिए. कम मिर्च मसाले वाला बिना तला भुना खाना शरीर को फिट रखने में मदद करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chia Seeds

अप्रैल 17, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026