---Advertisement---

Father’s Day 2023: इस फादर्स डे पर बनाएं अपना पापा के लिए कुछ खास, आ जाएंगे दिल के और पास

Father's Day 2023: इस फादर्स-डे पर अपने पापा को अपने हाथों से केक बनाकर खिलाएं । साथ ही उनके इस दिन को और भी खास बनाएं।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 16, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Father's day
Follow Us
---Advertisement---

Father’s Day 2023: फादर या पापा का अपने बच्चों की जिंदगी में एक अनमोल रिश्ता होता है। फादर्स डे के दिन बच्चे अपने पापा को उनके द्वारा किए गए त्याग और मेहनत के लिए एक अलग तरीके से थैंक्यू बोलते है। फादर्स डे हर साल जून में मनाया जाता है। इस बार फादर्स – डे 18 जून , 2023 यानि रविवार को है। फादर्स –डे पर बच्चे अपने पापा के लिए कुछ खास अंदाज में उन्हें स्पेशल फील महसूस कराते हैं। कुछ बच्चे अपने पापा के साथ घूमने जाते है, तो कुछ उनको अलग-अलग तोहफे देते हैं। लेकिन एक खास चीज है , जो हर स्पेशल दिन को और भी स्पेशल करती है और वो केक है। केक एक ऐसी चीज है, जो हर अच्छे अवसर या खास दिन पर काटा जाता है। आमतौर पर लोग केक को बाहर से ऑर्डर करते हैं। लेकिन क्यों ना इस खास मौके पर अपने पापा के लिए अपने हाथों से केक को तैयार किया जाए। ताकि वह आपकी इस मेहनत और कोशिश को देखकर और भी खुश हो सके और आप पर गर्व महसूस करें ।

यह भी पढ़ें : इस Father’s Day पर अपने पापा के लिए कुछ खास बोल के करें उनके दिल को खुश, देखें बेस्ट संदेश

चॉकलेट केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1 कप चॉकलेट पाउडर

1 कप पीनट बटर या अमूल बटर

5 केले

2-3 चॉकलेट आपके अनुसार

चॉकलेट केक बनाने की स्पेशल विधि

चॉकलेट केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक कप चॉकलेट पाउडर , एक कप बटर और 5 केले को अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद आपको इस बैटर को एक आप एक केक बनाने वाले बर्तन में डाल दें। बैटर को डालने से पहले आपको उस बर्तन में अच्छे से तेल लगाना या आप बटर पेपर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर इसको ओवन में अच्छे से बेक होने के लिए 200 डिग्री सेल्सियस में रख दें। जब  तक यह केक अच्छे से बेक हो रहा है। तब तक आप दूसरे पैन में 2 -3 चाकलेट को लेकर उसे पैन में रखना है और अच्छे से पिघलाना है। अब आपका केक पूरी तरह से बेक हो गया है , तो उसे बाहर निकालें और ठंडा होने के लिए रख दें । जब चॉकलेट पूरी तरह से पिघल जाएं , तो उसे तैयार किए हुए केक के चारों तरफ अच्छे से अप्लाई करना है। इस तरह आपका सुपर टेस्टी चॉकलेट केक जो आपने अपने पापा के लिए बनाया है , वह एकदम रेडी हो गया है। अब  उसे अपने पापा से कट करवाना और उन्हें खिलाना हैं।  

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026