---Advertisement---

सावधान! Menopause के दौरान Fatty Liver की वजह से हो सकती है ये परेशानियां, एक्सपर्ट ने बताए बढ़ती उम्र में कैसे इसे आप कर सकते हैं कंट्रोल

Fatty Liver: फैटी लिवर और मेनोपॉज एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और ऐसे में महिलाओं को खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं क्या है वो लक्षण और कैसे करें इस पर काम।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 27, 2025 4:31 अपराह्न

Fatty Liver
Follow Us
---Advertisement---

Fatty Liver: मेनोपॉज वह स्थिति जहां हर महिला को इससे गुजरना पड़ता है और इस दौरान हार्मोनल बदलाव की वजह से महिलाओं की लाइफस्टाइल में बदलाव देखने को मिलते हैं। क्या आपको पता है कि Menopause की वजह से आपका फैटी लिवर भी बढ़ सकता है। जी हां, मेनोपॉज और लिवर हेल्थ एक दूसरे से संबंधित होते हैं हालांकि कई दफा आप इसे इग्नोर करने की गलती करते हैं। कुछ लक्षणों को ध्यान में रखते हुए आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या Menopause की वजह से Fatty Liver तो नहीं बढ़ रहा है।

Menopause के दौरान Fatty Liver की वजह से मिल सकते हैं ये संकेत

Dr. Supriya Joshi, MD ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि इस दौरान हॉट फ्लैश, वेजाइनल ड्राइनेस, मूड में बदलाव, ब्लैडर की परेशानी और खराब नींद के साथ-साथ वजन का बढ़ना और पेट के निचले हिस्से में फैट्स का जमा होना सभी लक्षण शामिल है। इन लक्षणों को ध्यान में रखकर महिलाएं अपने लिवर का खास ख्याल रख सकती है। इंसुलिन के स्तर में गिरावट Fatty Liver मरीजों के 2.4 गुना जोखिम से ज्यादा है जो मेनोपॉज के दौरान है। इंसुलिन कम होने की वजह से नॉन अल्कोहलिक लिवर डिजीज होने का खतरा होता है।

Menopause के समय Fatty Liver में इन बातों को रखें ध्यान

डाइट में चीनी की मात्रा को कम करें

डॉक्टर के मुताबिक आप इस दौरान अपनी डाइट में चीनी की मात्रा को कम करें। चीनी खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। मेनोपॉज के बाद फैटी लिवर को काफी हद तक बढ़ाने में चीनी ट्रिगर का काम करता है।

अल्कोहल से दूरी बनाए महिलाएं

इसके अलावा आप अल्कोहल से जहां तक हो सके दूरी बना ले। फैटी लिवर को बढ़ाने में अल्कोहल को सबसे बड़ी वजह के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में आप शराब के सेवन से दूर रहें।

Menopause के बाद Fatty Liver में प्रोटीन का करें इस्तेमाल

मेनोपॉज और फैटी लिवर से पीड़ित महिलाएं प्रोटीन का सेवन कर सकती हैं क्योंकि यह आपके लिए इस दौरान जरूरी है।

एक्सरसाइज का रखें खास ख्याल

फैटी लिवर और Menopause से पीड़ित महिलाएं एक्सरसाइज को अपनी लाइफ स्टाइल में जरूर शामिल करें क्योंकि सेडेंटरी लाइफ़स्टाइल आपकी जिंदगी में जानलेवा साबित हो सकता है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग आपके लिए फायदेमंद होगा।

महिलाएं फैटी लिवर को लेकर ज्यादा परेशान ना हो क्योंकि आप डॉक्टर से परामर्श कर इस समस्या का हल ढूंढ सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026