---Advertisement---

Fatty Liver: Menopause की वजह से खतरे में है आपका लिवर! एक्सपर्ट से जानिए क्या है MHT थेरेपी जो रिस्क को करता है कम

Fatty Liver: मेनोपॉज के बाद कैसे महिलाएं फैटी लिवर से हो जाती है पीड़ित। इसके बचाव के लिए क्या कदम आप उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट्स की राय।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 6, 2025 12:25 अपराह्न

Fatty Liver
Follow Us
---Advertisement---

Fatty Liver: मेनोपॉज से हर महिला को गुजरना पड़ता है और इस दौरान उनकी लाइफस्टाइल में काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। दरअसल एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। इसके अलावा डॉक्टर की माने तो Menopause आपकी लिवर को भी खतरे में डाल सकती है। अगर आप इसे नजरअंदाज करने की गलती कर रहे हैं तो आप गलत है क्योंकि मेनोपॉज के बाद महिलाओं में Fatty Liver की समस्या काफी हद तक देखा गया है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं इसके बारे में एक्सपर्ट।

जहां एक तरफ शरीर के हार्मोन बदलाव शुरू होने के बाद पीरियड्स बंद हो जाते हैं और ऐसे में कई महिलाओं को फैटी लिवर जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

महिलाओं के Menopause और Fatty Liver का कनेक्शन

एक्सपर्ट drquailenp ने इंस्टाग्राम से जारी वीडियो में बताया कि फैटी लिवर 2 तरह होती है। जहां NAFLD (Non Alcoholic Fatty Liver Disease) में लिवर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता और इसमें फैट्स जमा हो जाती है लेकिन NASH (Nonalcoholic Steatohepatitis) बहुत ही ज्यादा गंभीर है। यह तब होता है जब फैट्स और सूजन लिवर को नुकसान पहुंचाती है और यह लिवर फेलियर या कैंसर की वजह बन सकती है। NAFLD वाले 15% लोगों में NASH का खतरा हो सकता है।

Menopause के दौरान महिलाओं में Fatty Liver का क्यों होता खतरा

महिलाओं में फैटी लिवर के खतरे की बात करें तो दोनों के बीच कनेक्शन है। दरअसल एस्ट्रोजन लिवर की सुरक्षा करता है लेकिन जब मेनोपॉज के दौरान वह कम होने लगता है तब वह सुरक्षा है जाती है। इसकी वजह से फैटी लीवर का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में बढ़ती उम्र और Menopause के बाद महिलाओं को फैटी लीवर की समस्या देखने को मिलती है।

कैसे मेनोपॉज के बाद महिलाएं Fatty Liver से हो सकती है सुरक्षित

मेनोपॉज के बाद की महिलाएं जो फैटी लिवर से पीड़ित है तो उन्हें ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप अपनी सुरक्षा MHT यानी Menopause हार्मोन थेरेपी के जरिए कर सकती है। स्टडी में यह पता चला कि NAFLD वाली महिलाओं में लिवर के स्वास्थ्य में इसके जरिए सुधार हो सकता है। इसके साथ ही टाइप 2 डायबिटीज को रोकने में मदद करता है जो Fatty Liver में एक बहुत बड़ा जोखिम है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026