---Advertisement---

Fish Recipe: इस आसान विधि से बनाएं केरल स्टाइल फिश फ्राई, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान

Fish Recipe: देश के कई सारे प्रांत के लोग मछली खाना बेहद पसंद करते हैं। वहीं केरल में भी मछली को खूब पसंद किया जाता है। वहां के लोग मछली को अलग-अलग प्रकार से बनाते हैं और स्वाद का आनंद उठाते हैं। इतना ही नहीं ये बेहद फायदेमंद भी होता है। इसके कई सारे बेहतरीन ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 12, 2023 10:34 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Fish Recipe: देश के कई सारे प्रांत के लोग मछली खाना बेहद पसंद करते हैं। वहीं केरल में भी मछली को खूब पसंद किया जाता है। वहां के लोग मछली को अलग-अलग प्रकार से बनाते हैं और स्वाद का आनंद उठाते हैं। इतना ही नहीं ये बेहद फायदेमंद भी होता है। इसके कई सारे बेहतरीन फायदे हैं।

केरल में मछली का अधिकतर घरों के भोजन में शामिल हैं। वहां के लोगों का कहना है कि ये स्वाद के साथ-साथ बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई सारे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। वहीं मछली ओमेगा-3, मिनिरल्स, विटामिन्स और फैटी एसिड का सबसे बेहतर स्रोत है। इसलिए आज हम इस आर्टिकल में आपको केरल की बेहद प्रसिद्ध मछली की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपने घर में बनाकर स्वाद का आनंद ले सकेंगे। तो आइए जानते हैं।

केरल स्टाइल मछली बनाने के लिए सामग्री

  • मछली
  • लहसुन
  • अदरक
  • करी पत्ता
  • धनिया
  • काली मिर्च
  • सुखी हुई लाल मिर्च
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक
  • तेल
  • घिसा हुआ नारियल

ये भी पढ़ें: सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या को झटपट दूर करेंगे ये योग आसन, Constipation से मिलेगा छुटकारा

जानें बनाने की विधि

स्टेप 1: सबसे पहले सुखी लाल मिर्च, धनिया और काली मिर्च को पीस लें।

स्टेप 2: अब उसमें अदरक, लहसुन, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर एक गढ़ा पेस्ट बना लें।

स्टेप 3: अब मछली के टुकड़ों पर ये पेस्ट अच्छे से लगा लें।

स्टेप 4: अब मछली को आधे घंटे के लिए छोड़ दें।

स्टेप 5: अब एक पैन लें और उसमे जरूरत के अनुसार तेल डालें और उसमे करी पत्ते डालें।

स्टेप 6: अब मछली को अच्छे से फ्राई कर लें।

स्टेप 7: अब एक बाउल लें और उसमे घिसा हुआ नारियल और पिसा हुआ मसाला मिलाएं।

स्टेप 8: अब पैन में मसाला डालें और उसे फ्राई करें।

स्टेप 9: अब फ्राई की हुई मछली को उसमें डालें और थोड़ा पानी डालकर उसे उबाल लें।

स्टेप 10: अब गर्मा गर्म इसे खाने में परोसें।

Also Read: इस Valentine Day को बनाएं खास और अपने पार्टनर को दें ये शानदार तोहफे, जीत लेंगे दिल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अप्रैल 16, 2026

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026